फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

ट्रॉनिका सिटी में लाठी-डंडे से पीटकर सराफ के बेटे की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
ghazibad news
ट्रॉनिका सिटी में लाठी-डंडे से पीटकर सराफ के बेटे की हत्या
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के पूजा कॉलोनी में बुधवार तड़के सुबह ज्वैलर्स के बेटे की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव आरोपियों के घर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत 3 पर रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पूजा कॉलोनी में उमाशंकर परिवार के साथ रहते हैं। वह घर के पास ही ज्वैलरी की दुकान चलाते हैं। उमाशंकर का बड़ा बेटा हितेश दिल्ली में रहकर सीए की पढ़ाई कर रहा है। कुछ माह पूर्व उमाशंकर ने अपनी इकलौती बेटी प्रियंका की शादी की थी। घर पर उमाशंकर वह उसकी पत्नी और छोटा बेटा मनीष (24) अपने पिता की दुकान पर बैठता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार तड़के सुबह करीब साढे़ 3 बजे मनीष को एक फोन आया था। कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार ने उन्हें अपने घर में बुलाया और लाठी-डंडों से पीटकर मनीष को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों का कहना है कि मनीष उधार दी गई ज्वेलरी के पैसे लेने गया था। हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनीष के पिता उमाशंकर ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ थाने में तहरीर दी। लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर जितेंद्र, युवराज और शिखा निवासी पूजा कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने युवराज को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घर के दरवाजे अंदर से बंद कर वारदात को दिया अंजाम
पूजा कॉलोनी में एक घर में मारपीट हो रही थी, शोर सुनकर पड़ोसी जाग गए। पड़ोसियों ने बताया कि लोगों के जागने पर आरोपी घर से बाहर आए और चोर-चोर की आवाज लगाने लगे। चोर की सूचना पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों को बाहर आता देख आरोपी फिर से अपने घर में चले गए। इस दौरान आरोपियों ने अपने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। दरवाजा बंद होने पर आरोपियों के घर से चीखने -चिल्लाने की आवाज आने लगी। अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने गेट खोलने के लिए कहा। लेकिन आरोपियों ने दरवाजा नहीं खोला। करीब 15 मिनट तक दरवाजा पीटने के बाद पड़ोसी अपने घर की तरफ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष और युवराज में जमकर हुई मारपीट
पुलिस ने घटना के बाद आरोपी युवराज से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि घटना के दौरान युवराज और मनीष में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में युवराज को भी चोट आई। इस दौरान मनीष के सिर में लोहे की रॉड लग गई, जिससे मनीष बेहोश हो गया। बेहोश होने पर युवराज और उसके साथियों ने मनीष पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed