{"_id":"602978b78ebc3ee90b47d871","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-city-news-gbd2137516150","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 लोगों को हिरासत में लेने के बाद किसानों में घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 लोगों को हिरासत में लेने के बाद किसानों में घेरा थाना
विज्ञापन
चार लोगों को हिरासत में लेने के बाद किसानों में घेरा थाना
गाजियाबाद। जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे शाहपुर बम्हेटा के चार किसानों को रविवार शाम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। कवि नगर थाने का घेराव करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन लाठी-डंडे के दम पर जमीन हथियाना चाहता है शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से किसानों ने जमीन अधिग्रहण का विरोध किया लेकिन उसके बाद पुलिस में गांव के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद नाराज ग्रामीण ट्रैक्टर- ट्रॉली लेकर थाने पर पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दी। उधर, पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर जमीन पर कब्जा दिलाया जा रहा है जिसे ग्रामीण जबरन रोकने का प्रयास कर रहे हैं अभी तक सारी कार्रवाई नियमों के अनुसार की गई है।
नेशनल हाईवे 9 से सटी आदित्य वर्ल्ड सिटी में जमीन पर कब्जे को लेकर शनिवार को भारी पुलिस फोर्स लगाई गई थी लेकिन स्थानीय ग्रामीण जमीन अधिग्रहण के विरोध में उतर गए। हंगामा बढ़ता देख जमीन पर कब्जे की कार्रवाई को रोक दिया गया लेकिन रविवार शाम को चार किसानों सुभाष यादव, एडवोकेट रूपम, संजीव व नरेश को हिरासत में लेने की सूचना पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा और बड़ी संख्या में एकत्र होकर थाने पहुंच गए। इनमें गांव की महिलाएं भी शामिल थी जो थाने परिसर में ही रात को धरने पर बैठ गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन के लोग बिल्डर के साथ मिलकर हमारे साथ ज्यादती कर रहे हैं जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश की जा रही है अब अगर पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर किसानों की आवाज दबाना चाहती है तो गांव में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग भी रहते हैं उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाए।
किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता भी पहुंचे थाने
किसानों की गिरफ्तारी होने के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव व अन्य कार्यकर्ता भी कवि नगर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कि ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह बिल्डर को 65 सो रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन दे दे इसी दबाव की रणनीति के तहत पुलिस व प्रशासन के लोग बिल्डर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। बिल्डर चाहता है कि ओने पौने दाम पर किसानों की जमीन लेकर 40-50 हजार वर्ग मीटर के हिसाब से भेज दी जाए। बिल्डर किसानों के साथ सौदा करके जमीन लेने को तैयार नहीं है बल्कि जमीन जबरन कब्जाना चाहता है।
विज्ञापन
हिरासत में लेने के बाद छोड़ें किसान
स्थानी स्थानीय किसानों की तरफ से थाने पर घेराव किए जाने के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस की तरफ से कहा गया कि वैसे ही 2 किसानों को बुलाया गया था। अब ये जा सकते हैं लेकिन इसके बाद ग्रामीण इस बात पर अड़ गए कि जब वार्ता चल रही थी तो फिर ग्रामीणों को हिरासत में क्यों लिया गया अब सभी को पुलिस हिरासत में ले।