फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabd news

कार की टक्कर से पलटा ऑटो, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
ghaziabd news
कार की टक्कर से पलटा ऑटो, एक की मौत
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के मोहननगर में मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक कार की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में आगे बैठे युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कार चालक महिला को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लिंकरोड थाना क्षेत्र के कड़कड़ मॉडल गांव में रिंकू (37) पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। वह प्लंबर का काम करता था। उनके भाई राजकुमार ने बताया कि मंगलवार को वह मेरठ मोड़ तिराहे के पास काम पर जाने के लिए घर से निकला था। मोहननगर से ऑटो में आगे की ओर बैठकर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मोहननगर मंदिर के पास पीछे से आई कार ने ऑटो में टक्कर कार दी। ऑटो का अगला पहिया टूट गया और आटो पलट गया। इससे आगे बैठा रिंकू और एक अन्य युवक शादाब निवासी पानीपत घायल हो गया। आननफानन में दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला कार चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

महिला के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला कार चालक को हिरासत में ले लिया। महिला दिल्ली के शास्त्री पार्क की रहने वाली हैं। वह गाजियाबाद के एक सरकारी बैंक में काम करती हैं। कार पर लर्निंग का निशान भी लगा था। पीड़ित परिजनों ने महिला के खिलाफ तहरीर दी है। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि महिला बीनू निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed