फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabadnews

मार्च में बॉन्ड जारी कर निगम भरेगा तिजोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
ghaziabadnews
नगर निगम मार्च में म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करेगा। इसके लिए तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। निगम ने तीन साल की बैलेंस शीट भी तैयार करा ली है। बीते दिनों स्टार रेटिंग करने वाली एक संस्था से नगर आयुक्त की अहम बैठक हो चुकी है। निगम अधिकारियों का कहना है कि मार्च में नगर निगम का म्युनिसिपल बांड बाजार में आ जाएगा।
विज्ञापन


दिसंबर में लखनऊ नगर निगम म्युनिसिपल बॉन्ड जारी कर चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा था कि जल्द ही गाजियाबाद नगर निगम का बॉन्ड भी मार्केट में लिस्ट हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों ने तभी से तैयारी शुरू कर दी थी। अब बीते सप्ताह सीनियर अधिकारियों और स्टार रेटिंग (क्रेडिट रेटिंग) तय करने वाली संस्था के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अहम बैठक हुई। नगर निगम की स्टार रेटिंग हो चुकी है। अधिकारी बाकी औपचारिकताएं पूरा करने में जुटे हैं। गाजियाबाद प्रदेश का दूसरा नगर निगम होगा जो म्युनिसिपल बॉन्ड जारी कर मार्केट से पैसा जुटाएगा।
विज्ञापन


सीवरेज शोधन के प्रोजेक्ट में खर्च होगा पैसा
नगर निगम म्युनिसिपल बॉन्ड के जरिए मार्केट से 200 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रहा है। इस रकम को सीवरेज के शोधन का प्लांट लगाने पर खर्च किया जाएगा। नगर निगम एसटीपी के पानी को शोधित कर इंडस्ट्रीज में सप्लाई करने की योजना बना रहा है। इस योजना के लिए नगर निगम गुजरात की एक फर्म से डीपीआर भी तैयार करा चुका है। योजना के लागू हो जाने से उद्योगों की ग्राउंड वाटर पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। जल दोहन पर भी रोक लगेगी। नगर निगम को इस प्रोजेक्ट से आमदनी भी होगी। नगर निगम उद्योगों को पानी की आपूर्ति के बदले यूजर चार्ज लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed