फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ के बाद गाजियाबाद का वीडियो वायरल, समारोह के दौरान तंदूर में थूक लगाकर बनाई रोटी

Sat, 13 Mar 2021 02:18 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 13 Mar 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
man spits on tandoor while making roti ghaziabad video goes viral after meerut
युवक का वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में तंदूर नान में थूक लगाकर लोगों को खिलाने वाला वायरल वीडियो तो आपको याद ही होगा। अभी यह मामला लोगों के जहन से उतरा भी नहीं है कि गाजियाबाद में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। गाजियाबाद का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक युवक तंदूर में नान बनाते हुए नजर आ रहा है और वो भी मेरठ की ही तरह उसमें थूक लगा रहा है।


man spits on tandoor while making roti ghaziabad video goes viral after meerut
युवक का वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। वहीं यह जानकारी भी सामने आई है कि युवक मुरादनगर का रहने वाला है और वीडियो वायरल होने के बाद अपने घर से फरार हो गया है।

 
man spits on tandoor while making roti ghaziabad video goes viral after meerut
युवक का वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इलाके के एक गांव में कुछ दिन पहले एक मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खाना बनाने का काम स्थानीय हलवाई को दिया गया था। नान की रोटी बनाने के लिए एक युवक आया था। सोशल मीडिया पर उसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हलवाई रोटी बनाकर उसमें थूकता है और फिर उसे नान में सेकने के लिए डाल देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
man spits on tandoor while making roti ghaziabad video goes viral after meerut
युवक का वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
वीडियो वायरल होने के बाद गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सभी लोग हलवाई से खासा नाराज हैं और वीडियो को सभी सोशल मीडिया ग्रुप, व्हॉट्सएप , फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
man spits on tandoor while making roti ghaziabad video goes viral after meerut
युवक का वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
इस घटना की शिकायत ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। थानाप्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को भोजपुर पुलिस भी गांव पहुंच गई। वहां, उन्होंने लोगों से इसपर जानकारी ली, तो ज्ञात हुआ कि समारोह एक स्कूल में आयोजित हुआ था, जिसमें मुरादनगर के रहने वाले युवक रोटियां बना रहे थे। थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed