फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad. The work of digital uploading of court related files has been expedited by Ghaziabad Development Authority.

Ghaziabad News: लाखों की नकदी समझ 18 किलो के तीन बहीखाते लूट ले गए थे बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad. The work of digital uploading of court related files has been expedited by Ghaziabad Development Authority.
थाना मुरादनगर पुलिस व स्वट टीम ने अ​भियुक्त को किया गिरफ्तार। संवाद
गाजियाबाद। मुरादनगर में बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ किराना व्यापारी सतीश चंद गर्ग और उनके मुनीम बबलू पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके बदमाश 8.50 लाख रुपये नहीं, बल्कि 18 किलो वजन के तीन बहीखाते लूटकर ले गए थे। ये बहीखाते काले रंग के तीन बैग में थे। इनके साथ में सिर्फ 2800 रुपये थे। सात बदमाशों ने यह वारदात बैग में लाखों की रकम समझकर की थी।
विज्ञापन

इसका खुलासा शुक्रवार की सुबह पांच बदमाशों की गिरफ्तारी हो जाने के बाद हुआ। पांचों पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद पकड़े गए। चार के पैर में पुलिस की गोली लगी जबकि एक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। दो की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों से लूट की रकम में से 690 रुपये, तीनों बहीखाते, दो बाइक, एक पिस्टल, तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मुरादनगर कस्बा के मुख्य बाजार में किराना स्टोर चलाने वाले सतीश चंद गर्ग के पड़ोस की दुकान पर पल्लेदारी करने वाले नदीम ने वारदात की साजिश रची थी। उसने छह दोस्तों को शामिल किया। सातों बदमाशों ने सतीश चंद गर्ग के स्टोर से 50 मीटर दूर मोहल्ला ब्रह्मनान स्थित उनके घर से ठीक यह डकैती डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ गोली चलाई थीं बदमाशों ने।। सतीश चंद गर्ग और मुनीम बबलू पर बदमाशों ने आठ गोली चलाई थीं। बैग बबलू के हाथ में थे। उनकी जांघ में गोली लगी थी। इसके बाद ही बदमाशों ने उनसे बैग लूटे।सतीश चंद गर्ग ने बताया कि वे दोनों स्टोर बंद करके घर जा रहे थे। वारदात से दस मिनट पहले ही उनका बेटा स्टोर से कैश घर ले गया था। वारदात के बाद वह दहशत में थे। डर की वजह से ही ध्यान नहीं रहा कि बेटा कैश ले गया है। उन्होंने सोचा कि पूरा कैश उन बैग में ही था, जिन्हें बदमाश लूट ले गए।
गोली मत चलाओ... मैं सरेंडर कर रहा हूं
डीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे नजर आ गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार की सुबह गंगनहर पटरी पर दो बाइकों पर छह बदमाश नजर आए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में शाहरुख (25) अभिषेक जाटव (25) और नदीम (25) निवासी टीला सहबाजपुर, थाना लोनी बार्डर व शिवांश निवासी हर्ष विहार ( मूल निवासी ऊंचा मोहल्ला, कसेरुखेड़ा, मेरठ) पैर में गोली लगने से घायल हो गए। हरीश उर्फ विशाल (23) निवासी कृष्णा विहार ,थाना लोनी बार्डर ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। वह चिल्लाने लगा, गोली मत चलाओ... मैं सरेंडर कर रहा हूं। एक बदमाश भाग निकला। इनके अलावा वारदात में एक और शामिल था। दो की तलाश की जा रही है।

मौके पर गिर गया था
बदमाश का मोबाइल
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे दिख गए थे। इससे खुलासे की राह आसान हो गई। इसके अलावा डकैती के मास्टरमाइंड नदीम का मोबाइल फोन मौके पर गिर गया था। पुलिस ने इसकी काॅल डिटेल निकलवाई तो घटना में शामिल सभी बदमाशों की जानकारी मिल गई। घटना से पहले सभी फोन पर नदीम के संपर्क में थे। नदीम पूर्व में चोरी और लूट के मामलों में जेल जा चुका है। वह सतीश चंद गर्ग के किराना स्टोर वाली गली में किराये के कमरे में रहता है और मंडी में पल्लेदारी करता है। पूछताछ में नदीम ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व वह किराना स्टोर पर सामान लेने गया था। वहां जहां उसने सतीश चंद गर्ग और उनके बेटे मोहित गर्ग को बैग में लाखों रुपये रखते हुए देखा। यह देख उसके मन में लालच आया और उसने साजिश रच डाली।

थाना मुरादनगर पुलिस व स्वट टीम ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार। संवाद

थाना मुरादनगर पुलिस व स्वट टीम ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार। संवाद

थाना मुरादनगर पुलिस व स्वट टीम ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार। संवाद

थाना मुरादनगर पुलिस व स्वट टीम ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed