{"_id":"63ffabe49a41e6d3d1025b24","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2532499199-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्कूटी के नकली फिल्टर बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्कूटी के नकली फिल्टर बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी के नकली फिल्टर बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़
साहिबाबाद। मोहन नगर के आनंद औद्योगिक क्षेत्र में स्कूटी के नकली फिल्टर बनाने की कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली की कंपनी के पदाधिकारियों ने साहिबाबाद थाने में कंपनी के संचालक शिवांक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माल सीज कर दिया है।
एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन निवासी शिवांक स्कूटी के नकली फिल्टर बनाने का काम धड़ल्ले कर रहा था। कंपनी के पदाधिकारियों ने इसकी सूचना दी थी। साहिबाबाद थाने से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छापे की कार्रवाई की तो वहां पांच मजदूरों से संचालक शिवांक नकली फिल्टरों की पैकिंग करा रहा था।
टीम ने वहां से सामान कब्जे में ले लिया। इनमें दो गोल्ड डाई, 140 गोल प्लेन फिल्टर, 98.650 किलोग्राम फिल्टर पेपर व 15 किलो प्लास्टिक दाना बरामद कर सीज कर दिया। मौके से पूछताछ के दौरान संचालक से लाइसेंस मांगा तो वह दिखाने में नाकाम रहा। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
-