{"_id":"63fa5c0cfa0c44f7be074364","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2530120144-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस चौकी के पास टप्पेबाजों ने महिला से ठगे टॉप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस चौकी के पास टप्पेबाजों ने महिला से ठगे टॉप्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी के पास टप्पेबाजों ने महिला से ठगे टॉप्स
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर दो टप्पेबाज ट्रांसपोर्ट कर्मचारी की पत्नी से सोने के टॉप्स और बाली ठग कर ले गए। टप्पेबाजों ने महिला को हरिद्वार के बड़े संत होने का हवाला देकर सभी घरेलू परेशानी दूर होने की बात कहकर विश्वास में लिया। टप्पेबाज हाथ में मिट्टी थमाकर फरार हो गए। महिला ने शालीमार गार्डन चौकी जाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला से बिना तहरीर लिए टरका दिया।
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन निवासी ऊषा शर्मा सिलाई का काम करती हैं जबकि उनके पति बॉर्डर पर ट्रांसपोर्ट कंपनी में लिपिक पद पर कार्यरत हैं। ऊषा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर से वर्द्धमान अस्पताल के पास साड़ी का फॉल लेने गईं थी। रास्ते में दो युवक मिले। उनमें से एक ने खुद को बड़ा संत होने की बात कहते हुए महिला को रोक लिया। दूसरे युवक ने संत का आदर सत्कार करते हुए अपने कष्टों के बारे में बताने लगा। संत ने महिला से भी सभी घरेलू परेशानी दूर करने का दावा करते हुए थूका तो जमीन पर पड़े कागज में आग लग गई। इससे महिला डर गई लेकिन दूसरे युवक ने विश्वास जताते हुए कहा कि आंटी मैं पास की दुकान पर ही काम करता हूं। अगर कुछ भी गलत होगा तो मैं शोर मचा दूंगा। उसके बाद दोनों युवक महिला को शिव चौक की ओर ले गए। दूसरे युवक ने अपना पर्स संत कहने वाले युवक को दिया तो संत ने मिट्टी देकर चक्कर काटकर आने की बात कही। इसी तरह संत ने महिला से कानों में पहने एक-एक जोड़ी टॉप्स व बाली उतरवा ली। 50 कदम की दूरी पर जाकर लौटकर आने पर चमत्कार होने की बात कही। जब वह वापस लौटी तो दोनों गायब थे।
जलने की बात कहकर उतरवाए आभूषण
दोनों टप्पेबाजों में से कथित संत ने कहा कि घरेलू समस्या दूर करने के लिए उपाय करने के दौरान आभूषण में आग लग सकती है। इससे तुम जल भी सकती हो। इसी झांसे में आकर महिला ने कान में पहने टॉप्स व बाली उतार दी लेकिन पैरों में पहनी पाजेब और बिछुवा को उतारने को अशुभ बताते हुए इन्कार कर दिया था। महिला ने बताया कि टॉप्स दस ग्राम के थे जबकि बाली पांच ग्राम की थी। दोनों आभूषण की कीमत करीब 80 हजार रुपये के आसपास थी। दोनों में से एक युवक ने पीले रंग का पजामा और दूसरे युवक ने जींस पहन रखी थी। दोनों ने हरे रंग जैसी टीशर्ट पहन रखी थी। दोनों के कपड़े काफी गंदे लग रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस बोली... तहरीर छोड़ो, टप्पेबाज पकड़े जाने पर बता देंगे
टप्पेबाजी की शिकार महिला को शालीमार गार्डन पुलिस चौकी ने बिना तहरीर लिए ही टरका दिया। वारदात के बाद ऊषा ने दूसरे युवक को दुकानों पर जाकर खोजा था, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। उसके बाद महिला शालीमार गार्डन चौकी पहुंची थीं। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बोले कि ऐसी वारदात होती रहती हैं इसलिए आप घबराओ मत। इसके लिए तहरीर देने की भी जरूरत नहीं है। एप्लीकेशन तो ऐसे ही रखी रहती हैं। हम आपकी शिकायत ऐसे ही नोट कर लेते हैं। जब इस तरह की दूसरी वारदात होगी और दोनों मिलेंगे तो आपको बता देंगे। वहीं शाम को चौकी जाने पर महिला की ओर से सीसीटीवी देखकर दोनों युवकों को पकड़ने को बोला तो इस पर पुलिसकर्मी बोले कि उन्होंने सीसीटीवी चेक कर लिए हैं।
डीसीपी ट्रांस हिंडन डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इस मामले में जांच के बाद सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
तत्काल पंजीकृत किया जाए मुकदमा
पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद अजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को अपराध कम करने के लिए बनाया गया है ना कि अपराध के पंजीकरण को कम करने के लिए। जनपद के थाने चौकी पहुंचने पर शत प्रतिशत मुकदमा दर्ज करने के सख्त आदेश हैं। इस मामले में कोई भी कार्रवाई डीसीपी ट्रांस हिंडन के स्तर से ही कराई जाएगी।