फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   triple talaq case in ghaziabad

Ghaziabad News: तीन तलाक बोलकर पत्नी को घर में नहीं दिया घुसने, न्याय की गुहार लगा रही पीड़िता

Mon, 19 Dec 2022 07:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2022 07:30 AM IST
सार

पसौंडा के प्रेम गार्डन निवासी महिला ने बताया कि 27 मार्च 2022 को उसका निकाह मुजफ्फरनगर निवासी सोहेल चौधरी से हुआ था। महिला के परिजन ने शादी में ससुराल के पास ही एक मकान रहने के लिए दिया था। आरोप है कि पति के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। इसका पता चलने और उसके विरोध करने पर पति ने 26 जुलाई को मारपीट की। पति उसको लहूलुहान व बेहोशी की अवस्था में छोड़कर भाग गया था।

विज्ञापन
triple talaq case in ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसौंडा की रहने वाली महिला को मुजफ्फरनगर में पति ने तीन तलाक बोलकर घर में घुसने नहीं दिया। आरोपी पति अवैध संबंधों का पता चलने पर पत्नी से मारपीट करने के चलते जेल से छूटकर आया है। महिला ससुराल से अपना सामान लेने के लिए गई थी। महिला ने पति के खिलाफ टीला मोड़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पति पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पसौंडा के प्रेम गार्डन निवासी महिला ने बताया कि 27 मार्च 2022 को उसका निकाह मुजफ्फरनगर निवासी सोहेल चौधरी से हुआ था। महिला के परिजन ने शादी में ससुराल के पास ही एक मकान रहने के लिए दिया था।
विज्ञापन


आरोप है कि पति के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। इसका पता चलने और उसके विरोध करने पर पति ने 26 जुलाई को मारपीट की। पति उसको लहूलुहान व बेहोशी की अवस्था में छोड़कर भाग गया था। महिला ने अपने परिजन के साथ जाकर टीला मोड़ थाने में पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। पिछले दिनों जेल से आने के बाद से ही पति धमकी दे रहा है। 10 दिसंबर को महिला अपना सामान लेने के लिए ससुराल गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पति भी आ गया और उसने महिला के परिवार वालों को गाली देना शुरू कर दिया। कहा कि वह उसको घर में नहीं रखेगा और कोई सामान भी वापस नहीं देगा। परिवार वालों के समझाने पर भी उसका पति नहीं माना। पति ने सब के सामने ही उसको तीन तलाक बोल दिया। एसीपी साहिबाबाद पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed