फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: अपराधियों के लिए शरणस्थली बन रहा है टीएचए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
अपराधियों के लिए शरणस्थली बन रहा है टीएचए
विज्ञापन

साहिबाबाद। अपराधियों के छिपने के लिए ट्रांस हिंडन एरिया (टीएचए) शरणस्थली बन रहा है। चाहे मामला वसुंधरा में छह साल से कथित यूएलसीटी कमांडर के रहने और फरार होने का मामला हो या फिर आतंकी मोहम्मद अशरफ का वैैशाली में रहकर शादी करना हो, इन मामलों में पुलिस को भनक तक नहीं लगी। दो दिन पहले ही मेरठ के मीट कारोबारी के फरार इनामी बेटे का वसुंधरा से कनेक्शन जुड़ा है।
गाजियाबाद की जनसंख्या करीब 50 लाख के आसपास है जबकि टीएचए में 160 से ज्यादा आवासीय सोसायटी हैं। सोसायटी में रहने वाले अधिकांश लोग बाहरी हैं। फ्लैट व अपार्टमेंट में रहने वाले मालिक भी किरायेदार के वेरिफिकेशन कराने में सुस्ती बरतते हैं। इसका अंदाजा जनपद में पिछले पांच साल में ऑनलाइन हुए 35 हजार किरायेदारों के ऑनलाइन वेरिफिकेशन से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

90 फीसदी मामलों में पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करती
कंफेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए उत्तर प्रदेश के महासचिव जय दीक्षित ने बताया कि पुलिस की ऑनलाइन व ऑफलाइन वेरिफिकेशन की जो व्यवस्था है उसमें 90 प्रतिशत मामलों में पुलिस धरातल पर वेरिफिकेशन करती ही नहीं है। पुलिस विभाग के पास जनसंख्या के हिसाब से संख्या बल कम है। अभी पुलिस महज कागज पर मोहर लगाकर दे देती है। लोगों को पुलिस अधिकारी की मोहर व हस्ताक्षर वाली पर्ची नहीं दी जाती है। इसके लिए भी पुलिस विभाग की ओर से सुविधा शुल्क लेने की शिकायतें सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर एक
वसुंधरा सेक्टर तीन में कथित यूएलसीटी कमांडर प्रकाश झा करीब छह साल से रह रहा था। 30 अक्तूबर को मुरथल टोल पर यूलसीटी नंबर लिखे कारों में सवार लोगों के हंगामा काटने पर हरियाणा पुलिस वसुंधरा पहुंची थी। प्रकाश झा के फ्लैट की पार्किंग से हरियाणा व इंदिरापुरम थाना पुलिस ने एक जैसे यूएलसीटी नंबर लिखी दो गाड़ियां जब्त की थी। लोकल पुलिस के पास प्रकाश झा के बारे में कोई ठोस जानकारी भी नहीं है। प्रकाश झा के फ्लैट का रिकार्ड नगर निगम वसुंधरा जोनल कार्यालय में भी दर्ज नहीं है।
केस नंबर दो
अवैैध मीट फैक्टरी के संचालन और गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की मेरठ पुलिस को करीब सात माह से तलाश थी। पुलिस ने फिरोज पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। मेरठ पुलिस ने सोमवार को फिरोज को वसुंधरा से गिरफ्तार किया। इससे आरोपी फिरोज का वसुंधरा में छिपकर रहना सामने आया है। इसकी जानकारी इंदिरापुरम थाना पुलिस को नहीं लग सकी थी। मेरठ पुलिस बिना लोकल पुलिस से संपर्क किए ही फिरोज को अपने साथ ले गई।
केस नंबर तीन
दिल्ली में अक्तूबर 2021 में आतंकी मोहम्मद अशरफ पकड़ा गया था। दिल्ली पुलिस और खुफिया विभाग ने आतंकी अशरफ के वैशाली कनेक्शन होने की जानकारी दी थी। पूर्व में आतंकी नाम बदलकर वैशाली में रहा था। यहां पर रहकर ही उसने लोकल महिला से शादी की थी। हालांकि बाद में आतंकी महिला से अलग हो गया था।

11 माह में 19265 ऑनलाइन वेरिफिकेशन
एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से वेरिफिकेशन कराया जा सकता है। यूपी कॉप एप पर घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जबकि ऑफलाइन आवेदन के लिए थाने, चौकी व एसएसपी कार्यालय से फार्म लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर और बैठक कर लोगों को किरायेदारों का वेरिफिकेशन कराने के लिए जागरूक किया जाता है। किरायेदारों के अलावा नौकर व कामगारों का वेरिफिकेशन भी कराना चाहिए।
वर्ष किरायेदार
2019 1347
2020 3643
2021 11055
2022 19265
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed