फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: फिर बिगड़ी हवा की सेहत... एक्यूआई @ 352

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फिर बिगड़ी हवा की सेहत... एक्यूआई @ 352
विज्ञापन

साहिबाबाद। हवा की गति धीमी होने से शहर की हवा की सेहत एक बार फिर से खराब हो गई है। बुधवार को एक्यूआई 352 दर्ज किया गया, जो कि खराब श्रेणी है। सबसे खराब स्थिति वसुंधरा स्टेशन की रही। यहां एक्यूआई बेहद खतरनाक श्रेणी में 405 दर्ज किया गया। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा का कहना है कि आरआरटीएस के निर्माण स्थल से उड़ती धूल मिट्टी और टूटी सड़क व सड़क किनारे पड़ा कूड़ा व फैक्टरियों के धुएं से वायुमंडल में प्रदूषण का जहर घुल रहा है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मॉनिटरिंग साइट में गाजियाबाद का एक्यूआई पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि बुधवार को एक्यूआई में 20 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज हुई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन भार्गव का कहना है कि प्रदूषण की बढ़ती स्थिति के दौरान 10 साल से कम उम्र के बच्चों को ज्यादा समय के लिए घर से बाहर नहीं निकालें। बच्चों को गर्म पानी ही दें और बेहद जरूरी काम के लिए घर से बाहर जाते समय मास्क अवश्य लगाएं। वसुंधरा स्टेशन के बाद संजय नगर इलाके की भी हालत खराब है। यहां एक्यूआई 341 और लोनी का 337 तो इंदिरापुरम स्टेशन पर प्रदूषण का ग्राफ 326 रहा। क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा का कहना है कि चार से पांच दिन बाद हवा की गति तेज होने पर प्रदूषण से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed