{"_id":"63598ac27a461f1c7d76f7ad","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd246692412","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत सिटी में चौथी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत सिटी में चौथी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान
विज्ञापन

साहिबाबाद। लोनी भोपुरा रोड की भारत सिटी सोसायटी में मानसिक रूप से बीमार प्रिया गुप्ता (50) ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पति मनीष गुप्ता ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने से मना किया है।
टीला मोड़ थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि भारत सिटी सोसायटी में मनीष गुप्ता पत्नी प्रिया गुप्ता और बेटे शुभम व अजय के साथ रहते हैं। प्रिया का पिछले 15 वर्षों से मानसिक बीमारी का उपचार चल रहा था। पति ने पुलिस को बताया कि प्रिया गुप्ता ने बुधवार सुबह सोसायटी में चौथी मंजिल पर खाली फ्लैट की छत से कूद गई। उनके शरीर और सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। वह तनावग्रस्त रहती थीं। क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद पूनम मिश्रा का कहना है कि मनीष ने पत्नी की आत्महत्या के मामले में कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है।