{"_id":"63598a0dd16007762d46a916","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2466922158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे युवक को बाइक से लगी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे युवक को बाइक से लगी टक्कर, मौत
विज्ञापन

लोनी। खजूरी पुस्ता मार्ग पर सड़क पार कर रहे युवक अंशु श्रीवास्तव (18) को तेज रफ्तार बाइक से टक्कर लग गई। हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर डीएलएफ पुलिस चौकी पर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाया और आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अंजली विहार कॉलोनी में अंशु श्रीवास्तव परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार रात वह खजूरी पुस्ता मार्ग पर सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने अंशु को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार के लोग डीएलएफ पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को समझाया। करीब डेढ़ घंटे बाद लोग शांत हुए। कोतवाली प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आकिल निवासी पूजा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है।