फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dog bites seven people in one day in Parsvnath Paradise ghaziabad

Ghaziabad Dog Attack: गाजियाबाद की पार्श्वनाथ पैराडाइज में कुत्ते ने सात को काटा, सोसाइटी के लोगों में डर

Thu, 20 Oct 2022 01:24 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2022 01:24 AM IST
सार

सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को सोसायटी में एक कुत्ते ने दो दुकानदार, मंदिर में आए एक श्रद्धालु और चार राहगीरों को काट लिया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु और राहगीर बाहर के थे जो कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद वहां से चले गए। इस दौरान कुत्ता अन्य लोगों के पीछे भी दौड़ा जिन्हें सुरक्षा गार्डों ने बचा लिया।

विज्ञापन
Dog bites seven people in one day in Parsvnath Paradise ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

साहिबाबाद में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। मोहन नगर की पार्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी में कुत्ते ने सात लोगों को काट लिया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने मामले की शिकायत नगर निगम से की तो टीम कुत्ते को पकड़कर इलाज के लिए ले गई है। इसके बाद सोसायटी में 112 नंबर पुलिस की गाड़ी भी पूछताछ करने पहुंची और पूछा कि कुत्ते को सोसायटी से किसने निकाला है। बाद में नगर निगम की टीम से वार्ता के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को सोसायटी में एक कुत्ते ने दो दुकानदार, मंदिर में आए एक श्रद्धालु और चार राहगीरों को काट लिया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु और राहगीर बाहर के थे जो कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद वहां से चले गए। इस दौरान कुत्ता अन्य लोगों के पीछे भी दौड़ा जिन्हें सुरक्षा गार्डों ने बचा लिया।
विज्ञापन


सैलून संचालक सादाब ने बताया कि वह सुबह अपनी दुकान खोलने जा रहे थे, तभी पीछे से आकर कुत्ते ने पैर में काट लिया। सब्जी विक्रेता हरनाम यादव का भी कहना है कि उन्हें भी कुत्ते ने पैर में ही काट लिया। कुत्ते द्वारा काटे जाने की घटना के बाद से सोसायटी में लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए के खिलाफ हुई थी प्राथमिकी
हाल ही में सोसायटी की नई आरडब्ल्यूए टीम गठित हुई है। यहां चुनाव ही कुत्तों की समस्या पर लड़ा गया था। आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा ने बताया कि वादे के मुताबिक आरडब्ल्यूए ने सोसायटी से आवारा कुत्तों को बाहर निकालना शुरू किया था। इसके बाद कुत्ता प्रेमियों की ओर से आरडब्ल्यूए के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद आवारा कुत्ते सोसायटी में दोबारा आ गए। सोसायटी पदाधिकारियों का कहना है कि यहां करीब 35 आवारा कुत्ते हैं।

कुत्ते को नगर निगम की टीम नंदी पार्क स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर लेकर आई है। उसका टीकाकरण कर स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। - डॉ. अनुज कुमार , उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी


शिप्रा सनसिटी में बांटे गए पर्चे
शिप्रा सनसिटी सोसायटी में पार्षद संजय सिंह ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ मिलकर कुत्तों के लिए नगर निगम की ओर से जारी दिशानिर्देशों के पर्चे बांटे। उन्होेंने कहा कि पालतू कुत्तों का नगर निगम में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed