फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एपेक्स सोसायटी के बिल्डर के पर एफआईआर दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एपेक्स सोसायटी के बिल्डर के पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

साहिबाबाद। बिल्डरों की मनमानी पर आवास विकास परिषद सख्त हो रहा है। परिषद ने सिद्धार्थ विहार के मैसर्स एपेक्स हाइट्स के बिल्डर पर आवश्यक सामाजिक सुविधाएं और बिना कंप्लीशन सर्टिफिकेट के कब्जा दिए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई है। यह मुकदमा 188 और 336 की धाराओं में विजय नगर थाने में दर्ज हुआ है।
आवास विकास के निर्माण खंड के अवर अभियंता रणधीर सिंह की ओर से थाने में शिकायत दी गई थी। अवर अभियंता का आरोप है कि बिल्डर की ओर से सोसायटी में प्राइमरी हेल्थ सेंटर, पुलिस चौकी, पोस्ट ऑफिस, स्कूल भूखंड, आंगनबाड़ी आदि का निर्माण कार्य कराया जाना था, लेकिन इन कार्यों को कराए बिना और अन्य औपचारिकता पूर्ण किए बिना ही फ्लैट्स बेचे जा रहे हैं। आवंटियों को कब्जा भी दिया जा रहा है, जो पूर्ण रूप से अवैध है।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। आविप के अधीक्षण अभियंता राकेश चंद्रा का कहना है कि अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों पर आगे भी कार्रवाई होगी, इस दिशा में काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौड़ संस बिल्डर के खिलाफ भी इसी धारा में एफआईआर
गौड़ संस बिल्डर के खिलाफ भी अवर अभियंता योगेंद्र कुमार गुप्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इन दोनों बिल्डर के खिलाफ 188 और 336 की धाराओं में एफआईआर हुई है।

क्या बोला बिल्डर
एपेक्स हाईट्स के डायरेक्टर सतनाम सिंह से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
अधिकारी का कहना
सिद्धार्थ विहार के गौड़ संस बिल्डर और एपेक्स हाईट्स बिल्डर बिना कंप्लीशन सर्टिफिकेट के ही लोगों को कब्जा दे रहे थे। पहले से तय सुविधाओं को भी बिल्डर ने नजरअंदाज कर दिया। जिसके चलते इन पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अमन त्यागी, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed