{"_id":"634477e8aa7e860065054962","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd245840582","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोटों की गड्डी दिखाकर महिला के उतरवाए गहने, टप्पेबाज फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नोटों की गड्डी दिखाकर महिला के उतरवाए गहने, टप्पेबाज फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली नोटों की गड्डी दिखाकर महिला के उतरवाए गहने, टप्पेबाज फरार
वैशाली। सेक्टर-5 में कल्पना अपार्टमेंट निवासी सीमा रावत (48) से रविवार शाम दो युवतियां नकली नोटों की गड्डी दिखाकर उनसे गहने और दो हजार रुपये लेकर फरार हो गईं। आरोप है कि टप्पेबाज युवतियों ने उन्हें ठगने के लिए बेसुध किया। कौशांबी थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
सीमा रावत ने बताया कि पिछले कई दिनों से परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं चल रही है। शाम छह बजे वह सब्जी लेने के लिए गई थीं। सरकारी स्कूल के पास रेहड़ी से सब्जियां खरीदकर वह घर लौट रही थीं। तभी पीछे से दो युवतियों ने उन्हें आवाज लगाई और रुकने के लिए कहा। उनका कहना है कि वह पीछे मुड़ीं और फिर बेसुध हो गईं। इसके बाद उन्हें कुछ पता नहीं था। दोनों ठग युवतियां उन्हें मदर डेयरी के पास पार्क में ले गई। वहां उनका सोने का मंगलसूत्र, कानों के कुंडल, अंगूठी और दो हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उनके बैग में मिट्टी से भरा रुमाल और नकली नोटों की गड्डी जिसमें 500 और दस रुपये के दो नोट ऊपर-नीचे थे जबकि बीच में सिर्फ गत्ते थे उनके बैग में डालकर फरार हो गई। 20 मिनट बाद उन्हें थोड़ा होश आया और वह घर जाने लगीं। इस बीच रास्ते में बेटा मिला लेकिन वह ठीक से उसकी आवाज नहीं सुन पा रही थीं। बेटे को शक हुआ तो उन्हें स्कूटी पर बैठाकर घर ले गया। वहां पूरी घटना पता लगने पर पिता और पुलिस को सूचना दी।
कौशांबी थाना प्रभारी प्रभात कुमार दीक्षित का कहना है कि दोनों ठग युवतियों का पता लगा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी चेक की जा रही हैं जल्द ही उन्हें पकड़कर टप्पेबाजी का खुलासा किया जाएगा।