{"_id":"6344779b5f9b4d79c625e7ef","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd245840461","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: पति से कहासुनी के बाद महिला ने दसवीं मंजिल से कूदकर दी जान, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: पति से कहासुनी के बाद महिला ने दसवीं मंजिल से कूदकर दी जान, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Tue, 11 Oct 2022 01:20 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:20 AM IST
सार
घटना इंदिरापुरम में अहिंसा खंड एक स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी के एन ब्लॉक की है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली तापुसी साधु (52) ने पति से कहासुनी के बाद दसवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरापुरम में अहिंसा खंड एक स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी के एन ब्लॉक में सोमवार सुबह 7:45 बजे तापुसी साधु (52) ने पति से कहासुनी के बाद दसवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सोसायटी में एन ब्लॉक के पहले तल पर तापुसी साधु पति सहवाल साधु के साथ रहती थीं। उनका 26 वर्षीय बेटा नीदरलैंड में नौकरी करता है। सहवाल साधु लक्ष्मीनगर स्थित स्टील कंपनी में मैनेजर हैं। सोमवार सुबह किसी बात पर दंपती में कहासुनी हो गई। इसके बाद तापुसी ने फ्लैट के गेट को बाहर से बंद कर दिया और वह 10वीं मंजिल पर पहुंच गईं और वहां से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
नीचे गिरते ही उनका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि घटनास्थल और शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पति-पत्नी में होता रहता था विवाद
सोसायटी के लोगों के बीच चर्चा थी कि तापुसी साधु का पति से किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था। जिससे वह मानसिक रूप से ज्यादा परेशान रहने लगी थीं। वहीं, घटना के बाद फ्लैट के नीचे शोर होने पर सहवाल साधु ने पड़ोसी से मदद मांगी और गेट खुलवाकर नीचे पहुंचे। वहां पत्नी को लहूलुहान देखकर उनके होश उड़ गए।