{"_id":"6344766677a12c09a92556bc","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd245840193","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता सब्जी आढ़ती का 14 घंटे बाद मिला अर्धनग्न शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता सब्जी आढ़ती का 14 घंटे बाद मिला अर्धनग्न शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता सब्जी आढ़ती का 14 घंटे बाद मिला अर्धनग्न शव, हत्या का आरोप
साहिबाबाद। लोनी के मेन बाजार से लापता सब्जी एवं फल के आढ़ती महबूब कुरैशी (50) का सोमवार सुबह 14 घंटे बाद बंथला नहर किनारे अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। मृतक के भाई जावेद ने छह लाख से अधिक के लेन-देन के चलते गला दबाकर हत्या की आशंका जाहिर की है।
लोनी के मेन बाजार में महबूब कुरैशी के परिवार में पत्नी शन्नो, बड़ी लड़की अफसा, इकरा, शिफा और बेटे मोहम्मद जैद व उजैब हैं जबकि भाई और अन्य परिवारीजन बराबर में रहते हैं। महबूब लालबाग सब्जी मंडी में पिछले 30 वर्षों से सब्जी और फल के आढ़ती थे। इन दिनों आर्थिक हालत को देखकर उन्होंने फुटकर बिक्री का काम भी शुरू कर दिया था। भाई जावेद ने बताया कि महबूब कुरैशी रविवार शाम छह बजे किसी से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने हर जगह उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। टीला मोड़ थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे पुलिस को बंथला नहर के किनारे अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो उसके पास से पहचान पत्र और टूटा हुआ मोबाइल, सोने की अंगूठी मिली। पुलिस ने पहचान पत्र से उनकी पहचान कुरैशियान मोहल्ले के महबूब कुरैशी के रूप में की। पुलिस ने मोबाइल से नंबर लेकर परिजनों को घटना की सूचना दी।
फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड टीम जांच के लिए पहुंची
जांच के लिए टीलामोड़ पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया। काफी देर तक डॉग स्क्वॉयड ने शव के आसपास जगह पर सबूतों को एकत्रित कराने में मदद की। वहीं जावेद का कहना है कि महबूब कुरैशी का कुछ लोगों के साथ पैसों का लेन-देन चलता था। क्षेत्र के तीन-चार लोगों के साथ भी 6 लाख रुपयों को लेकर वह उनके पास रोजाना आते-जाते थे। अब उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि घटना से पहले आरोपियों ने उन्हें फोन करके बुलाया होगा। जहां मौका पाकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बंथला नहर किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
मोबाइल की सीडीआर से मिलेगा सुराग :
पुलिस ने जांच के लिए मृतक का टूटा मोबाइल कब्जे में ले लिया। टीम को अब उसकी सीडीआर से आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। पुलिस का मानना है कि सब्जी एवं फल आढ़ती ने घटना से पूर्व देर रात में कई लोगों से बात की होगी जिसमें सीडीआर से ही घटना का पता चलेगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं आया मौत का कारण
थाना प्रभारी भुवनेश कुमार का कहना है कि महबूब कुरैशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। क्योंकि शरीर पर चोट, घाव या मारपीट जैसे कोई निशान नहीं थे। माना जा रहा है कि उनकी हार्ट अटैक से मौत हुई होगी। फिलहाल अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है। इसके लिए आला अधिकारियों के निर्देश पर विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। जांच के लिए लैब भेजकर उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।