फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

छुट्टी के दिन युवती को फैक्टरी बुलाकर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
छुट्टी के दिन युवती को फैक्टरी बुलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक युवती ने कंपनी कर्मचारी पर अवकाश के दिन फैक्टरी बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।

युवती का कहना है कि 28 अगस्त रविवार को अवकाश होने के बावजूद उसे कंपनी के एक कर्मचारी ने ओवरटाइम लगाने की बात कहकर बुलाया था। जब वह फैक्टरी पहुंची तो वहां कंपनी के तीन अन्य लोग भी साथ थे। इस दौरान आरोपियों ने खाने का सामान मंगाया। उसका आरोप है कि तीनों ने खुद भी खाना खाया और उसे भी खिला दिया। खाना खाने के बाद उसे चक्कर आ गए और फिर लक्की नामक कर्मचारी उसे कंपनी में नीचे ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया, इस बीच वह बेहोश थी, जिससे उसे अपने साथ हुई घटना का पता नहीं चला। कुछ देर बाद होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने अपना मुंह भी छिपा रखा था। उसने जब दुष्कर्म करने का विरोध कर पुलिस में शिकायत देने के लिए कहा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि किसी को इस बारे में मत बताना। घटना के बाद युवती दो दिन तक सदमे में रही। उसकी मां ने शक होने पर दबाव बनाया तब युवती ने वारदात के बारे में बताया। 31 अगस्त को वह अपनी मां के साथ पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें युवती बता रही है कि उसके साथ कर्मचारियों ने योजना बनाकर दुष्कर्म किया। युवती का आरोप यह भी है कि लक्की नाम के युवक ने ही पूरी घटना की योजना बनाई थी। बुधवार को युवती ने लिंक रोड थाना पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। अब पुलिस ने मामला बढ़ता देख शिकायत के आधार पर लक्की समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगी है। उन्हें जल्द ही पकड़कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed