{"_id":"63110636cf4d1027a83a2919","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2438840108","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को जान से मारने का प्रयास, जंगल से बेहोशी की हालत में हुई बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को जान से मारने का प्रयास, जंगल से बेहोशी की हालत में हुई बरामद
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 15 साल की किशोरी के हाथ पैर बांध, नशीला पदार्थ सुंघाकर जानने से मारने का प्रयास किया गया। बेहोशी की अवस्था में किशोरी घर से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में मिली। उसने अपनी सौतेली मां और उसके प्रेमी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि करीब सात साल पहले उनकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। करीब दो साल पहले उनके पिता की भी मौत हो गई। वह अपनी सौतेली मां, एक बहन और भाई के साथ रहती है। आरोप है कि सौतेली मां के पड़ोसी के साथ प्रेम संबंध हैं। सौतेली मां पड़ोसी के साथ मिलने का दबाव बनाती थी लेकिन वह इनकार करती थी। बुधवार रात वह दवाई लेने के लिए जा रही थी। रास्ते में एक ई-रिक्शा उसके पास आकर रुका। रिक्शा से तीन नकाबपोश उतरे और किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इस दौरान वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह निठोरा रोड अंडरपास के पास जंगलों में पड़ी हुई मिली। राहगीरों ने उन्हें देखकर पुलिस को सूचना दी। किशोरी के हाथ-पैर बंधे हुए थे। गले में रस्सी बंधी हुई थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर किशोरी ने तीन नकाबपोशों में से एक नकाबपोश को पहचान लिया था। किशोरी का आरोप है कि जान से मारने का प्रयास किया गया है। बृहस्पतिवार को किशोरी ने पड़ोसी समेत तीन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। लोनी कोतवाली प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि मामले में जांच की जा रहा है। जल्द कार्रवाई होगी।