{"_id":"631104146a6460288c2d0ce2","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2438834147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल और बूथ सेक्टर को सक्रिय कर 2024 में जीतेंगे 80 सीटें : भूपेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल और बूथ सेक्टर को सक्रिय कर 2024 में जीतेंगे 80 सीटें : भूपेंद्र सिंह
विज्ञापन

साहिबाबाद। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को संगठन की बैठक में पदाधिकारियों को 2024 लोकसभा चुनाव की जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा ने 80 में से 64 सीटें जीती थीं, जो 16 सीटें हम हार गए थे उन पर मंडल और बूथ सेक्टर को सक्रिय कर विशेष कार्य योजना तैयार कर रहे हैं। उस तैयारी पर हमने रामपुर और आजमगढ़ की सीटें उपचुनाव में जीत ली। अब 2024 के चुनाव में सभी 80 सीटें जीतेंगे। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष किया कि पिछले चुनाव में सपा, बसपा, रालोद, कांग्रेस अन्य पाटियों ने भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन पार्टी ने 80 प्रतिशत से ज्यादा सीट लोकसभा में और प्रदेश में 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल किया था। हमारा गठबंधन जनता के साथ है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में निकाय और एक विधानसभा सीट पर चुनाव है। हमने सभी निकायों को जीतने की योजना तैयार की है। पिछली बार पश्चिम क्षेत्र की 27 में से सात सीटें भाजपा हार गई थी। अब रामपुर की सीट जीतने के बाद छह सीटों पर हमने पूरी योजना तैयार कर ली है जिस पर संगठन काम करेगा। सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने शुगर मिल बेची जबकि हमने कोरोना जैसी बीमारी में भी शुगर मिलों को बचाने का काम किया।
लोगों को भड़काकर राजनैतिक आंदोलन चला था
किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ राजनैतिक आंदोलन था। विशेष वर्ग को टारगेट कर भड़काने का काम आंदोलन में हुआ था। उन्होंने योगेंद्र यादव के बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि हमने अच्छी पिच तैयार की थी लेकिन अखिलेश और जयंत चौधरी अच्छी बैटिंग नहीं कर पाए। लिहाजा वो किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर 2024 के लिए काम कर रहे थे। भाजपा ने बिजली, पानी, सड़क और अन्य विकास के कार्य किए हैं।
विज्ञापन
यूपी गेट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का यूपी गेट पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मेयर आशा शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, पूर्व मेयर अशु शर्मा ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्हें 2022 के चुनाव में जीत के लिए बधाई दी। इसके बाद उन्होंने संगठन की बैठक में पश्चिमी उप्र के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।
संगठन में नहीं होगा बड़ा बदलाव
उन्होंने पदाधिकारियों की शंका दूर करते हुए कहा कि पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के शेष कार्यकाल में बचे पदों पर नियुक्ति होगी और जमीनी स्तर के पदाधिकारियों को अहम पद दिया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों को साथ लेकर चला जाएगा। इस दौरान विधायक अतुल गर्ग, चेयरमैन रीना भाटी, अजय शर्मा, विजय मोहन, सरदार एसपी सिंह, रनीता सिंह, चमन चौहान, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, संजीव चौधरी, कुलदीप त्यागी, अश्वनी शर्मा, अमित भारद्वाज, धीरज अग्रवाल, संदीप त्यागी, धीरज शर्मा, अभिषेक मोंटी, मनोज गोयल, संजीव झा, पंचम चौधरी, जय कमल अग्रवाल, दयानंद बंसल, योगेश भाटी मौजूद रहे।
मंडलों को बनाना होगा आदर्श और सशक्त : धर्मपाल सिंह
महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमे मंडलों को आदर्श और सशक्त मंडल बनाना होगा। संगठन द्वारा प्रस्तावित महापुरुषों की जयंती को बूथ पर मनाने, चुनाव के मद्देनजर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति विधिवत तरीके से होने पर जोर दिया। उन्होंने 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जैसे विभिन्न कार्यक्रमों को शक्ति केंद्र पर तैयार कर बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया।