फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एफसीआई के सेवानिवृत्त एजीएम की संदिग्ध मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एफसीआई के सेवानिवृत्त एजीएम की संदिग्ध मौत
विज्ञापन

इंदिरापुरम। उत्तराखंड से इंदिरापुरम में बेटे के घर लौट रहे एफसीआई के एजीएम पद से सेवानिवृत्त मोहन पांडेय की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घायल हालत में गुलशन नाम के राहगीर ने उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 28 अगस्त को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि ऑटो में सवार बदमाशों ने लूटपाट के दौरान उन्हें मारपीट कर सड़क किनारे फेंक दिया। परिजन अंतिम संस्कार करने के बाद मंगलवार को इंदिरापुरम थाने में पुलिस को सूचना देने पहुंचे।
अभयखंड-3 में सिद्धी विनायक सोसायटी के फ्लैट में मोहन चंद पांडेय बेटे मनीष पांडेय के साथ रहते थे। कुछ दिनों पहले वह अपने पैतृक गांव गए थे। उनके दामाद शैलेश चंद मध्य प्रदेश पुलिस में दरोगा हैं। उन्होंने बताया कि घटना 27 अगस्त की है। ससुर मोहन पांडेय अल्मोड़ा से बस द्वारा अभयखंड लौट रहे थे। एनएच-9 पर सेक्टर-62 के पास वह बस से उतरकर अभयखंड जाने के लिए ऑटो में सवार हो गए। गुलशन नाम के राहगीर ने देखा कि ऑटो चालक उन्हें लहूलुहान हालत में सड़क पर बैठा रहा था। उसने घायल मोहन पांडेय की मदद की और नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के स्टाफ ने उनके मोबाइल की डायल लिस्ट से बेटी का नंबर निकालकर परिवार को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनका इलाज चल रहा था। 28 अगस्त की रात उनकी मौत हो गई। इस बीच परिवार का कोई सदस्य उनसे बात नहीं कर पाया था। 29 अगस्त को परिजनों ने शव का दिल्ली निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। अब घटना के तीसरे दिन मंगलवार शाम परिवार के लोग इंदिरापुरम थाने पहुंचे। उन्होंने लूटपाट के दौरान मोहन चंद पांडेय की हत्या का आरोप लगाया। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी। दामाद शैलेश चंद का कहना है कि ससुर मोहन चंद के पास दो थैले थे जिन्हें वो गांव से लेकर चले थे। एक थैले में 15 से 20 हजार रुपए की नकदी के अलावा आधार कार्ड, पेन कार्ड, एटीएम व अन्य सामान रखा था, जिसे बदमाश लूटकर ले गए जबकि दूसरा थैला उन्हें मिल गया है।
विज्ञापन

सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र का कहना है कि बुजुर्ग के साथ घटना होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना या शिकायत नहीं दी थी। राहगीर और प्रत्यक्षदर्शी गुलशन ने बताया कि ऑटो चालक बुजुर्ग को उतार रहा था। चालक से पूछने पर उसका कहना था कि दो युवकों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की और फरार हो गए। फिलहाल घटना में कई बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed