फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सीएम योगी का गाजियाबाद दौरा कल तीन परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सीएम योगी का गाजियाबाद दौरा कल तीन परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाजियाबाद दौरा शनिवार को होगा। वह तीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इससे पहले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक होगी। हालांकि, वह शुक्रवार को हापुड़ का दौरा करने के बाद शाम को ही गाजियाबाद पहुंच जाएंगे। सीआईएसएफ के विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार से ही उनके पश्चिमी यूपी के दौरे की शुरुआत होगी। पहले दिन मेरठ और हापुड़ में रहेंगे। हापुड़ में शाम को चार बजे उनकी जनसभा है। इसके बाद वह गाजियाबाद आएंगे। शनिवार को गाजियाबाद और बुलंदशहर का दौरा है। वह शुक्रवार और शनिवार को कुल मिलाकर गाजियाबाद में 20 घंटे रहेंगे। शनिवार सुबह 10 बजे वह जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 11 बजे वह तीन परियोजनाओं का निरीक्षण करने निकलेंगे।
हिंडन पुल, पीएसी बैरक, पीएम आवास देखेंगे
मुख्यमंत्री सबसे पहले वह वैशाली स्थित 41वीं पीएसी वाहिनी परिसर में निर्माणाधीन 12 मंजिला बैरक का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद डासना में निर्माणाधीन पीएम आवास और हिंडन नदी पर निर्माणाधीन पुल देखेंगे। तीनों जगह तैयारी चल रही हैं। इनके अलावा वह महामाया स्टेडियम के पीछे राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 45 करोड़ की लागत से बनाई जा रही मल्टीलेवल पार्किंग और प्रताप विहार में बन रहे पीएम आवास के निरीक्षण के लिए जा रहे हैं। स्टेडियम और प्रताप विहार का कार्यक्रम शुक्रवार को फाइनल होगा।
विज्ञापन

20 घंटे रहेंगे गाजियाबाद में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाजियाबाद दौरा 20 घंटे का होगा। वह शुक्रवार को शाम पांच बजे गाजियाबाद में सीआईएसएफ गेस्ट हाउस पहुंच जाएंगे। शनिवार को दोपहर एक बजे तक रहेंगे। इसके बाद बुलंदशहर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3500 पुलिसकर्मी रहेंगे सुरक्षा में
मुख्यमंत्री को हाल ही में मिली धमकी की वजह से इस बार सुरक्षा और भी कड़ी रहेगी। कुल 3500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पूरे रूट पर छतों पर भी पुलिस की तैनाती की जाएगी। ड्रोन कैमरे से भी नजर रहेगी।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले डीएम राकेश कुमार सिंह ने शहर में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। वह जीडीए की टीम के साथ डासना में बन रहे पीएम आवासों को देखने पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह ने हिंडन नदी पर बन रहे पुल का जायजा लिया। इसके अलावा एडीएम, एसडीएम और नगरायुक्त ने भी अलग-अलग परियोजनाओं का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री दौरे की तैयारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed