{"_id":"62ffe85a9144c003ab16ae20","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd243222761","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Murder: टीला मोड़ पुलिस की जांच में हुआ खुलासा, सहेली ने हत्या की वारदात में दिया था साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Murder: टीला मोड़ पुलिस की जांच में हुआ खुलासा, सहेली ने हत्या की वारदात में दिया था साथ
Sat, 20 Aug 2022 01:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद के तुलसी निकेतन में छह अगस्त की देर रात उस्तरे से प्रेमी फिरोज की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। घटना की रात प्रीति के अलावा उसकी महिला दोस्त मौके पर मौजूद थी। पुलिस ने युवती की लोकेशन भी ट्रेस कर ली है। पुलिस टीम उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सकती हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवेचना के दौरान प्रीति से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। फिरोज की हत्या में प्रीति शर्मा के साथ उसकी सहेली भी मौजूद थी। रात में जब दोनों का झगड़ा हुआ था तब सहेली ने ही दोनों को समझाने के बजाय विवाद को बढ़ाया। उसने ही प्रीति को उस्तरे से हत्या करने की सलाह दी थी।
दोनों रातभर खून से लथपथ फिरोज के शव के साथ रहीं। अगले दिन सुबह 10 बजे दोनों पहले ट्रॉली बैग लेने कौशांबी और आनंद विहार गई थीं लेकिन वहां बड़ा बैग नहीं मिलने की वजह से दिल्ली सीलमपुर चली गईं। वहां एक दुकान से बड़ा बैग खरीदकर प्रीति वापस कमरे पर आ गई जबकि उसकी सहेली वहीं रुक गई।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रीति ने महिला दोस्त के प्रेमी से भी मुलाकात की थी। पुलिस ने अभी तक मिले साक्ष्य के आधार पर फरार युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि युवती की तलाश में तीन टीमों को लगाया गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिलेगी।