फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stray dogs bite two people including woman

कुत्तों का आतंक: महिला सहित दो लोगों को काटा, सोसायटी में लगातार बढ़ती संख्या से लोग चिंतित

Sat, 20 Aug 2022 01:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 01:09 AM IST
सार

लोगों का कहना है कि कॉलोनी में काफी कुत्ते हैं। सोसायटी में कुत्तों की बढ़ती संख्या से हम सभी चिंतित हैं।

विज्ञापन
Stray dogs bite two people including woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

टीएचए में कुत्तों के बढ़ते आतंक से लोगों में नाराजगी है। इंदिरापुरम में महिला सहित दो लोगों को कुत्तों ने काट लिया। अहिंसाखंड-एक स्थित विस्तार कॉलोनी में बुजुर्ग महेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार देर रात बाजार से सामान लेकर घर लौटते समय कुत्ते ने उनके बाएं पैर में काट लिया। बेटे राजू ने बताया कि घटना के दौरान चिल्लाने के बाद आसपास के लोगों ने बचाया। नजदीक के नर्सिंग होम में देर रात उनका उपचार कराया गया।

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है आए दिन कॉलोनी में कुत्ते के काटने की घटना हो रही है। ऐसे में बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित नहीं है। वैभवखंड में बाहर से घर लौट रही युवती पर सात कुत्तों ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकजुट हुए और उन्हें बचाया।
विज्ञापन


भाई राजन झा ने बताया कि कॉलोनी में काफी कुत्ते हैं। देर शाम उनकी बहन बाहर से लौट रही थी जब कुत्तों ने उन्हें काटा। राजन ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उनकी मां पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोसायटी में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed