फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gangster Laik robbed Delhi-NCR After released from jail, crime branch caught three robbers

Ghaziabad: जेल से छूटते ही सरगना लईक ने दिल्ली-एनसीआर में की लूट, क्राइम ब्रांच ने तीन लुटेरे दबोचे

Sun, 31 Jul 2022 01:45 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 01:45 AM IST
सार

क्राइम ब्रान्च प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दकी ने बताया कि दिल्ली सुंदरनगरी निवासी सरगना लईक के गिरोह में दो सगे भाई भी ताबड़तोड़ लूटपाट को अंजाम दे रहे थे। अमन खान निवासी गणेशपुरी शालीमार गार्डन मकैनिक का काम करता है, जबकि आफताब निवासी सुंदर नगरी वारदात के लिए चोरी की बाइक का इंतजाम करता था।

विज्ञापन
Gangster Laik robbed Delhi-NCR After released from jail, crime branch caught three robbers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में क्राइम ब्रांच टीम ने लूट और चोरी गिरोह के सरगना लईक समेत तीन लुटेरों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिए। लईक पर दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट, चोरी और छिनैती व अन्य घटनाओं में 29 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सरगना छह माह पूर्व ही दिल्ली की जेल से छूटकर बाहर आया था। टीम ने इनके पास से लूट के छह मोबाइल फोन और चोरी की बाइक बरामद की है। गिरोह का बिचौलिया नन्हें निवासी सुंदरनगरी फरार होने में कामयाब रहा। उसकी तलाश में टीम जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रान्च प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दकी ने बताया कि दिल्ली सुंदरनगरी निवासी सरगना लईक के गिरोह में दो सगे भाई भी ताबड़तोड़ लूटपाट को अंजाम दे रहे थे। अमन खान निवासी गणेशपुरी शालीमार गार्डन मकैनिक का काम करता है, जबकि आफताब निवासी सुंदर नगरी वारदात के लिए चोरी की बाइक का इंतजाम करता था। दोनों विभिन्न वारदात में शामिल भी होते थे। पूछताछ में लईक ने बताया कि वह वर्ष 2015 से चेन और मोबाइल लूट को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन


अभी तक कविनगर, दिल्ली और अन्य थानों से गिरफ्तारी के बाद जेल भी जा चुका है। लूट के लिए वह जिन वाहनों को इस्तेमाल करते थे वह चोरी के होते थे उनकी यह नंबर प्लेट बदल देते थे। एक बाइक पर अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर सरेआम लूट को अंजाम देते थे। पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि वह जब भी गाजियाबाद के थाना क्षेत्रों में लूटपाट या चोरी करते थे तो पुलिस की चेकिंग के डर से दिल्ली भाग जाते थे। इसी तरह दिल्ली में वारदात करने पर गाजियाबाद बॉर्डर की तरफ आ जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कबाड़ गोदाम में रहकर खुद को पुलिस से छिपाने का प्रयास करते रहते थे। क्राइम ब्रान्च प्रभारी के मुताबिक, गिरोह के लुटेरे फरार नन्हे निवासी सुंदरनगरी के जरिए चोरी व लूट का माल बेचते थे। फिर उनके पैसों से अपना शौक पूरा करते थे। और यदि तीनों में कोई पुलिस की गिरफ्त आ जाता था तो फिर कोर्ट में अधिवक्ता की फीस का इंतजाम भी इन्हीं पैसों से करते थे। शनिवार को वह लूटे गए छह मोबाइल फोन नन्हे को ही देने के लिए आए थे। लईक पर सीमापुरी दिल्ली, कविनगर, साहिबाबाद, मानसरोवर पार्क सहित विभिन्न कई थानों में कुल 29 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अमन खान पर दिल्ली, साहिबाबाद और गाजियाबाद के थानों में 7 मुकदमे हैं।


20 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भोपुरा गोलचक्कर के पास से राहुल शर्मा निवासी भजनपुरा को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम है। उसने लूट और छिनैती की कई वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी सुनसान सड़कों पर लोगों को निशाना बनाकर लूटता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed