फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

साहिबाबाद: विधायक सुनील शर्मा का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज,सबसे बड़े अंतर से जीतने वाले प्रत्याशी बने

Sun, 31 Jul 2022 12:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 12:55 PM IST
सार

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के पदाधिकारियों का कहना है कि अभी देश के किसी भी राज्य में इतने बड़े अंतर से किसी भी प्रत्याशी ने जीत हासिल नहीं की थी। इस उपलब्धि को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है।

विज्ञापन
ghaziabad
भाजपा विधायक सुनील कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद विधानसभा चुनाव 2022 में सूबे की सबसे बड़ी साहिबाबाद विधानसभा सीट पर प्रचंड जीत हासिल करने वाले विधायक सुनील शर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। उन्हें बुक, मेडल और एक कार्ड देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और इसका श्रेय क्षेत्र के लोगों को दिया।
विज्ञापन


चुनाव में भाजपा से दूसरी बार प्रत्याशी रहे सुनील शर्मा का मुकाबला सपा-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी अमरपाल शर्मा से था। सुनील शर्मा ने सर्वाधिक तीन लाख 22 हजार 45 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे अमरपाल शर्मा को एक लाख 77 हजार 59 वोट मिले। सुनील शर्मा ने दो लाख 14 हजार 835 वोटों का सर्वाधिक अंतर पाकर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के पदाधिकारियों का कहना है कि अभी देश के किसी भी राज्य में इतने बड़े अंतर से किसी भी प्रत्याशी ने जीत हासिल नहीं की थी। इस उपलब्धि को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है। समर्थकों, पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों ने जमकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed