फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सिपाही पति पर पत्नी को मारपीट के बाद बंधक बनाने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सिपाही पति पर पत्नी को मारपीट के बाद बंधक बनाने का आरोप
विज्ञापन

खोड़ा। थाना क्षेत्र की कॉलोनी में दिल्ली पुलिस में सिपाही की पत्नी ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मारपीट करने व कमरे में बंधक बनाने का आरोप लगाया है। उसने पति, सास और ननद के खिलाफ खोड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला का कहना है कि वह अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई को देखकर घर लौटी तो अचानक उसके पति ने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे एक कमरे में कई घंटे के लिए बंद कर दिया। उसने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया तो आरोपी पति ने बुरी तरह उसे पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, दोनों बेटियों को जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ देर बाद पति बाहर गया तो वह किसी तरह बाहर निकली और परिवार को मामले की सूचना दी। पिता और भाई मौके पर पहुंचे तो उनसे भी अभद्रता की। आरोप यह भी है कि पति के बाहर दूसरी महिला से भी संबंध हैं। महिला का कहना है कि पति उसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता है। उसके बीमार होने पर भी संबंध बनाता है। विरोध करने पर कई तरह से मारपीट करता है। महिला ने मां और ननद के भी शामिल होने की बात कही है। खोड़ा थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी का कहना है कि मारपीट और अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed