फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर होंगे परिवहन निगम के डिपो और बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर होंगे परिवहन निगम के डिपो और बसें
विज्ञापन

साहिबाबाद। रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले दैनिक यात्री अब परिवहन निगम के डिपो पर स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास भी पढ़ेंगे। शासन के निर्देश पर गाजियाबाद जोन के आठ डिपो और बस सेवाओं के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा जाएगा। परिवहन निगम के अधिकारियों ने हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद डिपो के अधिकारियों से स्वतंत्रता सेनानियों की सूची मांगी है, जिसमें अभी तक 17 नाम क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय में प्राप्त हुए हैं।

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़े शहर और नगरों में संचालित परिवहन निगम की बस अड्डों का नामकरण उन घटनाओं के प्रमुख क्रांतिकारियों के नाम करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा निगम की संचालित लंबी दूरी की बस सेवाओं का नाम भी प्रमुख क्रांतिकारी घटनाओं के नाम पर रखा जाएगा। परिवहन मुख्यालय से क्षेत्रीय प्रबंधक को मिले पत्र के बाद रोडवेज अधिकारी और कर्मचारी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम खोजने में जुट गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि गाजियाबाद जोन में खुर्जा, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, हापुड़, लोनी, साहिबाबाद, कौशांबी और गाजियाबाद डिपो आते हैं। अब इन जगहों पर क्रांतिकारी घटनाओं पर काम किया जा रहा है, जिसमें से कोई प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी का नाम प्रकाश में आएगा। उसका इतिहास जानकर बस सेवा का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed