{"_id":"62c9dfb3f8dbe516c8178c79","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2412912118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी से परेशान होकर पलायन को परिवार मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी से परेशान होकर पलायन को परिवार मजबूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी से परेशान होकर पलायन को परिवार मजबूर
लोनी। आंनद विहार कॉलोनी में पड़ोसी से परेशान एक परिवार ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ है, पलायान के लिए मजबूर हैं, लिख दिया है। पीडित ने पड़ोसी पर पर नशा करने और मारपीट करने का आरोप लगाया, वहीं पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने अधिकारियों को शिकायत दी है।
आनंद विहार कॉलोनी में सुनील कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका आरोप है कि एक वर्ष पूर्व उन्होंने परचून की दुकान खोली थी। पड़ोस में रहने वाले तीन लोग नशा करते हैं और उनकी दुकान से उधार सामान लेते थे। पैसे मांगने पर धमकी देते थे। उन्होंने पुलिस चौकी पर शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने 28 जून को डीएम और एसएसपी को शिकायत दी फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने अपने घर की दीवार पर लिखा है कि यह मकान बिकाऊ है। लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजकर दिखवाया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।