{"_id":"62c33e61833f0627fa3449d5","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd241046432","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के बहाने बुला युवती की वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के बहाने बुला युवती की वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने के बहाने बुला युवती की वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
साहिबाबाद। क्षेत्र की एक युवती को नौकरी दिलाने के लिए होटल में बुलाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाया और इनकार करने पर उसके फोटो सोशल साइट पर अपलोड कर दिए। उसने साहिबाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
युवती का कहना है कि वह एक वर्ष से नौकरी की तलाश कर रही थी। इस बीच उसकी मुलाकात केरल निवासी निधीश चंद्रन से हुई। आरोपी ने युवती से दोस्ती कर जल्द ही काम दिलाने का भरोसा दिया। दोनों ने एक-दूसरे के फोन नंबर भी ले लिए। आरोपी युवक ने उसे शेयर मार्केट का काम सिखाया और फिर एक दिन उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर होटल में ले गया। वहां नशीला पेय पदार्थ पिला दिया। वह बेहोश हो गई और आरोपी ने अश्लील वीडियो बना ली। युवती को होश आया तो वह कमरे में अकेली थी, आरोपी युवक वहां से जा चुका था। अगले दिन युवती ने आरोपी से संपर्क किया तो उसने अश्लील वीडियो के बारे में बताकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने दोबारा संबंध बनाने के लिए होटल में आने का दबाव बनाया लेकिन वह नहीं मानी। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसकी वीडियो डिलीट कर दी, लेकिन अश्लील फोटो सोशल साइट पर अपलोड कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सर्विलांस टीम की आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही है जल्द ही उसे तलाश कर गिरफ्तार किया जाएगा।