फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दो दोस्तों ने पहले पिलाई शराब, फिर हिंडन नहर में डुबोकर मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दो दोस्तों ने पहले पिलाई शराब, फिर हिंडन नहर में डुबोकर मार डाला
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में तंज कसने पर दो दोस्तों ने सफाईकर्मी अनिल को घर से बुलाकर पहले शराब पिलाई फिर हिंडन नहर में डुबोकर मारा डाला। 13 जून से वह घर से गायब था। दो दिन तक वापस नहीं आने पर 15 जून को मां राजेश्वरी ने थाने में बेटे की गुमशुदगी लिखाई थी। रविवार को पुलिस ने कुलदीप और सागर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने हिंडन नहर में निजी गोताखोर और एनडीआरएफ टीम से अनिल की तलाश कराई लेकिन अभी तक उसका शव नहीं मिला है। पुलिस ने अनिल की चप्पल व अन्य सामान बरामद किया है।
फर्रूखनगर की वाल्मीकि बस्ती में अनिल पत्नी, मां व दो बच्चों के साथ रहता था। वह दिहाड़ी पर सफाई का काम करता था। टीलामोड़ थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि 15 जून को अनिल की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। परिवार से बातचीत के बाद कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। 24 जून को अनिल की पत्नी सोनिका ने पति के दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की शिकायत दी। इसके तुरंत बाद पुलिस हरकत में आ गई। टीम ने पड़ोसी दोस्त सागर व कुलदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने बताया कि उन्होंने 13 जून को अनिल को हिंडन नहर में नहाने के लिए घर से बुलाया था। तीनों एक साथ वहां गए और सबसे पहले एक साथ बैठकर शराब पी फिर नहाने के दौरान अनिल को नहर में डुबोकर मारा डाला। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों को घटनास्थल के पास ले गई। वहां टीम ने अनिल की चप्पल, एक घड़ी, सोने का लॉकेट व शराब के 6 खाली पव्वे बरामद किए। दस घंटे से ज्यादा समय तक गोताखोरों ने तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

मजाक-मजाक में कमेंट करना बन गया हत्या की वजह
पुलिस के मुताबिक पिछले माह सागर की एक महिला रिश्तेदार को अनिल के परिवार का युवक साथ ले गया था। बालिग होने की वजह से दोनों ने शादी कर ली थी। एक ही बस्ती में रहने वाले अनिल, सागर व कुलदीप ज्यादा समय एक साथ रहते थे। इस दौरान अनिल दोस्त सागर पर उसकी महिला रिश्तेदार को लेकर कमेंट करता था जो सागर को बुरा लगता था हालांकि यह सब मजाक में होता था लेकिन कमेंटबाजी से परेशान होकर सागर ने अनिल को मौत के घाट उतारने की योजना तैयार कर ली। पूछताछ में पता चला कि कुलदीप को भी अनिल की कमेंटबाजी पसंद नहीं आती थी। वह दोस्ती की वजह से सागर का साथ देने को तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 को अनिल की पत्नी से किया था अपना गुनाह कुबूल
घटना में सबसे महत्वपूर्ण बात सामने आई है कि दोस्त को मारने के बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे। 24 जून की रात वह छिपते-छिपाते दोस्त अनिल के घर पहुंचे और उसकी पत्नी सोनिका से अपने गुनाहों को कुबूल करने लगे। इसके लिए दोनों ने माफी भी मांगी लेकिन पत्नी ने पुलिस थाने जाकर दोनों के खिलाफ पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed