फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पल्लेदार की हत्या में 18 दिन बाद टिंबर मालिक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पल्लेदार की हत्या में 18 दिन बाद टिंबर मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। नवीन फल एवं सब्जी मंडी में छह जून की देर रात चोरी के शक में पल्लेदार राजेश (25) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने 18 दिन बाद टिंबर मालिक सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल चालक बदन सिंह और कर्मचारी अरविंद पांडेय अभी फरार हैं।

एएसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि घटना की रात आरोपी टिंबर मालिक सुरेंद्र यादव फरार हो गया था। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था। उसकी आखिरी लोकेशन घटनास्थल आ रही थी। पुलिस जगह-जगह उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। शुक्रवार को वह चोरी-छुपे अपने गोदाम जा रहा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर उसे सौर ऊर्जा मार्ग पर सीईएल कंपनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छह जून की रात 2:45 बजे संदिग्ध युवक लकड़ी की टाल में घुस गया था। वहां पर कर्मचारी अरविंद पांडेय निवासी बलिया और उसके चालक बदन सिंह निवासी सिवान बिहार ने मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। झंडापुर में रहने वाली प्रीति अपने पति राजेश को तलाशती हुई अन्य लोगों के साथ लकड़ी की टाल पर पहुंची तो वहां राजेश बेसुध पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। तुरंत पुलिस को सूचना देकर राजेश को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया था। प्रीति ने टिंबर गोदाम के मालिक समेत अन्य कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया था। गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed