{"_id":"62ab8629c4acc97f5705ff59","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2401575198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने झांसा देकर दो लोगों को लगाई 1.11 लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिरों ने झांसा देकर दो लोगों को लगाई 1.11 लाख की चपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिरों ने झांसा देकर दो लोगों को लगाई 1.11 लाख की चपत
साहिबाबाद। लाजपत नगर निवासी सुनील सिंह का एटीएम बूथ में दो ठगों ने डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से 40 हजार रुपये निकालकर चूना लगा दिया। उनके कार्ड ब्लॉक कराने से पहले शातिर ने रकम निकाल ली थी। दूसरे मामले में पंचशील पार्क में रहने वाले अभिषेक सिंह के खाते 71 हजार रुपये की ठगी कर ली। दोनों ने साहिबाबाद थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लाजपत नगर निवसी सुनील सिंह ने बताया कि वह एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए थे। कार्ड नया होने की वजह से वह पिन नंबर घर पर भूल गए। इस बीच बूथ के बाहर खड़े दो युवकों ने उनकी मदद को हाथ बढ़ाया। दोनों ने उन्हें विश्वास दिलाकर कार्ड से ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी लेकिन पैसे नहीं निकले। उनका कहना है कि घर पहुंचने पर कार्ड देखते ही होश उड़ गए। दोनों युवकों ने कार्ड बदल दिया। उन्होंने तुरंत बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को फोन कर कार्ड ब्लॉक करा दिया मगर तब ठगों ने खाते से चार बार में 40 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। इसके अलावा पंचशील पार्क निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड अंक भुनाने के लिए फोन आया था। ठग ने उनसे कहा कि कार्ड पर अच्छा ऑफर चल रहा है, इसलिए उन्हें इसे इस्तेमाल करना चाहिए। ठग के जाल में फंसकर वह रिवार्ड अंक भुनाने के लिए तैयार हो गए। एक वेबसाइट पर रिवार्ड अंक भुनाने गए तो वह तो बिल्कुल बैंक जैसी लगी। ठग ने फर्जी वेबसाइट का प्रयोग कराकर उनके क्रेडिट कार्ड से दो बार में 71 हजार रुपये का लेनदेन कर लिया। साहिबाबाद थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि साइबर टीम हर पहलू पर जांच कर रही है।