फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सड़क से कार हटाने को बोला तो कांस्टेबल को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सड़कसे कार हटाने को बोला तो कांस्टेबल को पीटा
विज्ञापन

साहिबाबाद। भोपुरा यूटर्न के पास बीच सड़क पर खड़ी कार को हटाने के लिए कहना ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को भारी पड़ गया। कार सवार महिला और युवक ने कांस्टेबल की पिटाई कर दी। कांस्टेबल ने महिला व युवक के खिलाफ टीलामोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कांस्टेबल दिलशाद अहमद ने बताया कि उनकी ड्यूटी शुक्रवार को भोपुरा तिराहे पर थी। शाम करीब सात बजे हिंडन वजीराबाद रोड पर यूटर्न का काम होने के चलते ट्रैफिक धीरे चल रहा था। इसी दौरान दिल्ली की ओर से एक कार आई। कार से किसी दोपहिया वाहन के छूने पर कार चालक युवक ने सड़क के बीचोबीच कार रोक दी और आपस में बहस करने लगे। इससे जाम जैसे हालात बन गए। कांस्टेबल ने चालक से कार सड़क किनारे लगाने का बोला। आरोप है कि कार चालक युवक और उसकी मां ने कांस्टेबल से अभद्रता करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों ने कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी दी। लोगों के एकत्रित होने पर दोनों मौके से कार लेकर भाग गए। कांस्टेबल ने बताया कि उसके गले व चेहरे पर चोट आई है। टीला मोड़ थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि कांस्टेबल की तहरीर पर कार चालक विकास व उसकी मां रानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश में टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed