फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

हिंदू रक्षा दल के महानगर संयोजक को किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
हिंदू रक्षा दल के महानगर संयोजक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। भाजपा से निष्कासित नूपुर शर्मा के विवादित पोस्ट पर टिप्पणी करने के मामले में टीला मोड़ पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के महानगर संयोजक चौधरी ईशु शिखरवार को गिरफ्तार किया है। उसके पोस्ट को लेकर कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अकबर चौधरी ने कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने बताया कि चौधरी ईशु शिखरवार के नाम से फेसबुक पर शुक्रवार की रात में नूपुर शर्मा प्रकरण में टिप्पणी की गई। शनिवार को पसौंडा निवासी अकबर चौधरी ने ईशु शिखरवार उर्फ अन्नू की विवादित टिप्पणी का स्क्रीन शॉट अपने ट्विटर हैंडल से डालकर पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाया। इससे अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। आईटी टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि ईशु चौधरी टीला मोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन में अशोक वाटिका कालोनी में रहता है। मामले में टीला मोड़ पुलिस ने तत्काल उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और दूसरी टीम ने घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उर्फ पिंकी चौधरी ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताया है। उनका कहना है कि वह पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों के एकत्र होने की सूचना पर दौड़े अधिकारी
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि गरिमा गार्डन में विशेष समुदाय के लोग एकत्रित हो रहे हैं। वह सीओ साहिबाबाद अंशु जैन और थाने के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन वहां कोई भी मौजूद नहीं था। वहीं, एसएसपी मुनिराज गोबू ने सभी थाना क्षेत्रों में माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर निगरानी रखकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed