{"_id":"62a39d2a07498174f05b0e42","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2398508155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में अदा की गई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में अदा की गई जुमे की नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की मौजूदगी में अदा की गई जुमे की नमाज
साहिबाबाद। टीएचए में शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। टीएचए की 148 मस्जिदों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रही। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद ही कमान भी संभाले रखी। पुलिस अधिकारी भी पल-पल की जानकारी लेते रहे।
टीएचए के साहिबाबाद सर्किल में 126 व इंदिरापुरम सर्किल में 22 मस्जिद हैं। शुक्रवार सुबह से ही टीएचए में पुलिसकर्मी व पीएसी जवान मस्जिदों के आसपास तैनात रहे। साहिबाबाद सर्किल के पसौंडा, शहीदनगर व इंदिरापुरम सर्किल के खोड़ा कॉलोनी में मिश्रित आबादी के चलते विशेष सतर्कता बरती गई। एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ साहिबाबाद अंशु जैन, सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा भी क्षेत्र में तैनात रहे। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि टीएचए में जुमे की नमाज पर 650 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसमें क्यूआरटी जवान भी शामिल रहे।
डिजीटल वालंटियर टीम भी रही मुस्तैद
साहिबाबाद सर्किल के डिजीटल वालंटियर कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने बताया कि जुमे की नमाज पर टीम के डिजिटल वालंटियर ने भी सक्रियता दिखाई। टीम सदस्य पुलिस प्रशासन के साथ शहीद नगर में मोती मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, मोहम्मदी मस्जिद, जवाहर पार्क व फरूखनगर की मस्जिदों पर तैनात रहे। इसमें सतीश कुमार, मदन सैन, इंतजार राणा, सुंदर उपाध्याय, अली हसन अंसारी, विकास गोयल, साबिर आदि रहे।