फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

चोर बाजार में थोक में बेचते थे मंगलसूत्र और फोन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
चोर बाजार में थोक में बेचते थे मंगलसूत्र और फोन
विज्ञापन

साहिबाबाद। सरेआम महिलाओं और लोगों से मंगलसूत्र, चेन व फोन लूटकर चोर बाजार में बेचने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड अमजद समेत तीन लुटेरों को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह दो वर्ष में 12 घटनाएं कर चुका है। रविवार सुबह नागद्वार गेट पर पुलिस ने तीनों को दबोचकर पुलिस ने पूछताछ में इन घटनाओं का खुलासा किया है। टीम को घटना में प्रयुक्त स्कूटी, बाइक और लूटे गए पांच फोन व 4200 रुपये, 315 बोर का तमंचा, दो चाकू बरामद हुए हैं।
एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड अमजद निवासी 20 फुटा रोड प्रेम नगर लोनी है। उसने अपने साथ साहिल सैफी निवासी बिस्मिल्ला होटल के पास लोनी और सरताज निवासी हर्ष विहार दिल्ली को शामिल कर लिया था। पूछताछ में पता चला कि अमजद और साहिल दोनों चोरी की बाइक व स्कूटी से लूट व छिनैती करते थे फिर बिचौलिये सरताज की मदद से मंगलसूत्र, चेन और मोबाइल फोन को थोक में इकट्ठा कर दिल्ली के चोर बाजार में बेच देता था। उसमें उन्हें अच्छा मुनाफा मिलता था। सरताज को 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था जबकि लूट का माल बेचकर मिले रुपयों को दोनों लोग आपस में बांट लेते थे। थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि इन्होंने 22 दिसंबर को कैलाशवती इंटर कॉलेज अर्थला के पास, फिर दो मोबाइल फोन अर्थला और मोहन नगर के पास दो लोगों से लूटे थे। एक मोबाइल फोन दो अक्टूबर 2021 की रात साढ़े नौ बजे लूटा था जबकि दूसरा फोन शालीमार गार्डन से 28 अक्टूबर 2021 को लूटा था। 22 जनवरी को राजेंद्र नगर में बालाजी अस्पताल और 23 दिसंबर 2021 को श्याम पार्क प्राइमरी स्कूल के पास से मोबाइल छीना था। पूछताछ के दौरान साहिल और अमजद ने बताया कि सात अप्रैल 2022 को स्वामी नंदलाल अस्पताल के पास दिन में ई-रिक्शा सवार एक महिला से मंगलसूत्र लूटा था। इसे एक राहगीर को 11000 रुपये में बेच दिया। पुलिस ने दोनों से 3500 रुपये बरामद किए हैं जबकि बाकी पैसे खर्च कर दिए। थाना प्रभारी के मुताबिक, तीनों के खिलाफ थाने में 12 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

दो साल नहीं हुआ गिरोह ट्रेस, पूर्व में ऑटो चालक था मास्टरमाइंड :
पुलिस की जांच में सामने आया कि अमजद ऑटो चालक था। वह महंगे शौक और मौज मस्ती करने के लिए लूटपाट करने लगा। वह बाइक या स्कूटी पर हेलमेट पहनकर घटना करता था। इसके अलावा बाइक का नंबर प्लेट बदल देता था या फिर उसे हटाकर घटना में इस्तेमाल करता था। पुलिस की एक टीम अब गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश में जुटी है। दो साल पुलिस इन लुटेरों को ट्रेस नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed