फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

घर में सो रहे बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
घर में सो रहे बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या
विज्ञापन

लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की बेहटा हाजीपुर दरगाह वाली मस्जिद में दूसरी पत्नी के घर में सो रहे 62 साल के बुजुर्ग बिलाल की अज्ञात ने गला रेत कर हत्या कर दी। बुजुर्ग का बेटा जब रविवार दोपहर तीन बजे मिलने पहुंचा तो घटना का पता चला। परिजनों ने दूसरी पत्नी पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर कब्जे में ली है। मामले में तहरीर आने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी।
हाजीपुर कॉलोनी दरगाह वाली मस्जिद में हाजी बिलाल रहते थे। उनकी पहली पत्नी नूरजहां से सात बच्चे बेहवीस, शोएब, साबज, आइसा, सादाब, सुफियान, अतीक हैं। उन्होंने अपने छह बच्चों की शादी कर दी है। 2013 में उन्होंने मेरठ में रहने वाली 45 वर्षीय एक महिला से दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी उनके घर के कुछ दूरी पर रहती है। बिलाल के बेटे सादाब ने बताया कि पिता शनिवार रात अपनी दूसरी पत्नी के घर गए थे। पिता रविवार सुबह घर नहीं पहुंचे। उन्होंने अपने पिता को फोन किया, तो फोन बंद आया। सादाब दोपहर करीब तीन बजे अपने पिता को तलाशते हुए दूसरी पत्नी के घर पहुंचे। यहां बाहर का गेट खुला हुआ था। अंदर कमरे के दरवाजे बंद थे। जैसे ही उन्होंने दरवाजे खोले, तो उनके पिता खाट पर लहूलुहान पड़े हुए थे। उनके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। इस दौरान चीख पुकार मच गई। तभी आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बिलाल के परिवार के लोगों से बात की। बिलाल के परिवार के लोगों ने पिता की दूसरी पत्नी पर हत्या का शक जाहिर किया है। घटना के खुलासे के लिए लोनी बार्डर थाना एसएचओ सचिन कुमार ने डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। एसएचओ ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतक की दूसरी पत्नी को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

चाकू से गला रेता, भारी वस्तु से सिर पर वार किया
परिवार के सदस्य जब कमरे में पहुंचे, तो बिलाल खून से लथपथ खाट पर उलटे लेटे हुए थे। हत्या करने वाले ने बिलाल की गर्दन के दोनों तरफ चाकू से काट रखा था। सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। जिस कमरे में बिलाल की हत्या की गई है, उस कमरे के आसपास लोग रह रहे हैं लेकिन रात के समय किसी ने शोरशराबे की आवाज नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से महिला के खून से सने कपड़े मिले
जिस घर में बिलाल की हत्या को अंजाम दिया गया है, वहां बाथरूम में एक महिला के पकड़े पड़े हुए थे। कपड़ों पर खून के रंग के दाग थे। वहीं घर का सामान अपने स्थान पर रखा हुआ था। पुलिस को मृतक के पास से उसका मोबाइल भी नहीं मिला है।

परिवार के लोग संपत्ति विवाद में हत्या करना बता रहे
बिलाल के परिवार के लोगों ने बताया कि जिस घर में उनके पिता की दूसरी पत्नी रह रही थी। उस घर को लेकर उनके पिता और दूसरी पत्नी में झगड़ा होता रहता था। इसके अलावा अन्य छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। आरोप है कि दूसरी पत्नी घर को अपने नाम कराने के लिए बोल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed