फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रोपवे के विरोध में भूख हड़ताल पर टीएचए के लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रोपवे के विरोध में भूख हड़ताल पर टीएचए के लोग
विज्ञापन

वसुंधरा। रोपवे प्रोजेक्ट रुकवा कर मेट्रो को लाने की टीएचए के लोगों ने ठान ली है। लोगों ने रविवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल कर अपने इरादे साफ कर दिए। भूख हड़ताल में भारी संख्या में लोग समर्थन देने के लिए पहुंचे। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी 11 जून को बैठक कर टीएचए बंद को लेकर भी मंथन करेंगे।
जीडीए करीब 450 करोड़ रुपये का रोपवे प्रोजेक्ट लाने की तैयारी में है। रोपवे मोहननगर से वैशाली तक बनाया जाएगा। टीएचए के लोग शुरुआत से ही प्रोजेक्ट का भारी विरोध कर रहे हैं। वह रोपवे के बजाए नोएडा-62 से बाया इंदिरापुरम, वसुंधरा होते हुए मोहन नगर तक मेट्रो विस्तार के पक्षधर हैं फिर भी प्रशासन लोगों की मांग को कोई तवज्जो नहीं दे रहा है। मेट्रो विस्तार को निरस्त कर रोपवे को जबरदस्ती थोपे जाने पर लोगों में रोष पनप रहा है। लोग कैंडल मार्च निकालने से लेकर हस्ताक्षर अभियान तक चला रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को वसुंधरा सेक्टर तीन में मेवाड़ कॉलेज के पास समाजसेवी अमित किशोर व नितिन भारद्वाज ने एकदिवसीय उपवास कर भूख हड़ताल की।
विज्ञापन

भूख हड़ताल सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक चली। शाम को वरिष्ठ नागरिक समाज के अध्यक्ष यूबी गर्ग ने दोनों को जूस व मिठाई खिलाकर उपवास खत्म कराया। इस मौके पर समाजसेवी सचिन चौधरी, गिरीश शर्मा, आशीष सोलंकी, संतोष शर्मा, देव कुमार, विनोद कुमार शर्मा, अमित शर्मा, जय देव, प्रशांत सिरोही, प्रदीप मिश्रा, हिमांशु राजपूत, पुलकित अग्रवाल, आयुष पंडित, हनुमंत, मुकेश साहनी, सुरेंद्र शर्मा, हरीश मंगमई, प्रदीप कुमार, विकास शर्मा आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक कर बनाई जाएगी रणनीति
भूख हड़ताल पर बैठे नितिन भारद्वाज व अमित किशोर ने बताया कि 11 जून को सफाई मुहिम, सफाई एक्सप्रेस, वरिष्ठ नागरिक समाज सहित ट्रांस हिंडन के अनेक समाजसेवियों संग एक बैठक की जाएगी। बैठक में आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इसमें ट्रांस हिंडन के बंद का अह्वान व सड़कों को जाम कर प्रदर्शन करने पर विचार किया जाएगा।
लोगों ने उठाए सवाल
रोपवे प्रोजेक्ट सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक
रोपवे में सुबह शाम को महिला सुरक्षा चुनौतीपूर्ण
मेट्रो में एक साथ सैकड़ों लोग सफर कर सकेंगे जबकि रोपवे में सफर का दायरा सीमित
मेट्रो डीपीआर तैयार होने के बाद रोपवे प्रोजेक्ट क्यों लाया गया जबकि तमाम लोग मेट्रो विस्तार के समर्थक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed