फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गढ़ी कटैया में मुठभेड़ के बाद ठग गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गढ़ी कटैया में मुठभेड़ के बाद ठग गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी। खन्ना नगर कॉलोनी में चेकिंग कर रही पुलिस पर फायरिंग कर भागे बदमाश आबिद निवासी मुरादनगर को पुलिस ने गढ़ी कटैया गांव के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश एटीएम बूथ से रुपये निकालने आए 80 से अधिक लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर 10 लाख रुपये से अधिक रकम की ठगी कर चुका है। उसके पास से 87 डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं।
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार रात खन्नानगर कॉलोनी में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तलाशी के लिए रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी और बाइक भगा दी। पुलिस ने पीछा कर गढ़ी कटैया गांव के पास से मुठभेड़ के बाद बदमाश को पकड़ लिया। आबिद पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से एक बाइक, तमंचे और कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन

पहली बार रकम निकालने वाले को बनाता था निशाना
आबिद जनपद के अलग-अलग एटीएम बूथ के पास खड़ा होता था। वह ऐसे लोगों पर नजर रखता है, जो पहली बार एटीएम से रुपये निकालने आते थे। जो लोग पैसे नहीं निकाल पाते थे, उनकी मदद के बहाने उनका कार्ड बदल देता था। वह अपने पास पहले से ही अलग-अलग कंपनी के डेबिट कार्ड रखता था। वह चोरी से पासवर्ड देख लेता था और लोगों के खाते से रकम साफ कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में जा चुका है जेल
एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि बदमाश पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। जेल से आने के बाद वह फिर से एटीएम पर पहुंचकर लोगों के साथ ठगी करता था। जिस थाने से वह जेल जाता था, उस इलाके को वह छोड़कर दूसरे इलाकों के एटीएम मशीनों पर ठगी करता था। मुरादनगर, गाजियाबाद के बाद वह लोनी में वारदात कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed