फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

जीजा पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जीजा पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार
विज्ञापन

खोड़ा। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सगे जीजा ने साली को कमरे में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शहजाद खोड़ा में ही रहता है। शुक्रवार को उसने अपनी साली को किसी बहाने से कमरे पर बुला लिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म करने लगा। छात्रा 12वीं कक्षा की पढ़ाई करती है। आरोपी के जबरदस्ती करने पर छात्रा ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने छात्रा को बाहर निकाला तो उसके कपड़े फटे हुए थे और वह जोर-जोर से रो रही थी। थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना है कि जांच के दौरान सामने आया कि शहजाद ने कुछ समय पूर्व छात्रा की बहन से भी छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की थी। बाद में वह छात्रा की बहन को नाबालिग होने के दौरान भगा ले गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद शहजाद ने उससे शादी कर ली। घटना के दिन उसकी पत्नी ड्यूटी पर गई थी। इस बीच मौका पाकर उसने साली को बुला लिया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed