फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

आईटी कंपनी के निदेशक के खाते से निकाले 97 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आईटी कंपनी के निदेशक के खाते से निकाले 97 हजार रुपये
विज्ञापन

इंदिरापुरम। गर्मी की छुट्टी में मसूरी के होटल के कमरा बुक करने के दौरान आईटी कंपनी के निदेशक आशुतोष सिंह के खाते से 97 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने बैंक में फोन कर कार्ड ब्लॉक करा दिया। साइबर सेल को शिकायत देकर इंदिरापुरम में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है।

अहिंसाखंड-2 में ज्योति सुपर गार्डनिया अपार्टमेंट निवासी आशुतोष सिंह की नोएडा सेक्टर-63 में आईटी कंपनी है। 18 मई की रात वह ऑनलाइन वेबसाइट पर मसूरी के एक होटल में कमरा बुक कर रहे थे। साइट पर पूरी प्रक्रिया के बाद उनसे भुगतान के लिए ऑनलाइन जानकारी मांगी गई, जैसे ही उन्होंने 35 हजार का बिल भरने के लिए डेबिट कार्ड की जानकारी दी। कुछ ही देर में बिना किसी ओटीपी के 1253.32 डॉलर कट गए। उन्होंने पता किया तो शातिर ने खाते से 97 हजार 221 रुपये निकाल लिया। इसके बाद वेबसाइट या ईमेल पर कोई जवाब नहीं दे रहा। साइबर सेल को शिकायत देने के बाद जांच शुरू हो गई है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि ठगों की लोकेशन का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed