फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

जिम जा रहे युवक को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जिम जा रहे युवक को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन

लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह नौ बजे बाइक और कार सवार बदमाशों ने जिम जा रहे सोनू शर्मा को गोली मार दी। गोली दिल के पास लगी। गोली लगने के बाद युवक खुद खड़ा हुआ और पैदल सड़क पार की। उसने होश नहीं खोया। लोगों से बात करता रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
संगम विहार कॉलोनी में फूलमति देवी परिवार के साथ रहती हैं। करीब दो साल पहले उनके पति बृजमोहन शर्मा की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। एक बेटा दिल्ली के शाहदरा में रहता है। दूसरा बेटा सोनू शर्मा संगम विहार कॉलोनी में पार्किंग चलाता है। सोनू पत्नी गीता, बच्चे हरीश, यश और प्राची के साथ रहते हैं। फूलमति ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार सुबह सोनू गाय का दूध निकालकर बाइक से कॉलोनी के ही एक जिम में एक्सरसाइज करने गया था। जिम के पास जैसे ही बाइक खड़ी की कार और बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली सोनू के सीने में लगी। गोली लगने के बाद वह लहूलुहान होकर गिर गए। गोली मारने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग घायल को शांतिनगर स्थित गोपाल नर्सिंग होम में ले गए। यहां से उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। गोली लगने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग सोनू से मिलने अस्पताल में पहुंचे। मां फुलमति ने बताया कि उनके बेटे सोनू का किसी के साथ कोई विवाद नहीं है। कोई धमकी भी नहीं मिली थी। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने आसपास के लोगों से बात की। घायल मामले में कोई रंजिश नहीं बता रहा है। गोली मारने वाले को भी नहीं देखा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। परिजनों ने मामले में अभी तक शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

दिल के पास लगी गोली
बदमाशों की गोली दिल के पास लगी। गोली दिल से करीब एक इंच ऊपर लगी। इस वजह से सोनू गोली लगने के बाद भी होश में रहे। वह लोगों से बात करते रहे। गोली लगने पर वह गिर गए थे। फिर खुद ही खड़े हो गए। जिम के पास बैठ गए। इस बीच खून बह रहा था। उन्होंने पैदल सड़क पार की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed