फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दो हफ्ते पहले रची गई थी मासूम के अपहरण की साजिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दो हफ्ते पहले रची गई थी मासूम के अपहरण की साजिश
विज्ञापन

खोड़ा। वंदना एंक्लेव निवासी चौथी कक्षा के छात्र हर्ष उर्फ कान्हा की फिरौती के लिए हत्या का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि हर्ष के मौसेरे भाई प्रियांश ने दो हफ्ते पूर्व अपहरण की साजिश रची थी जबकि दूसरे आरोपी आकाश को माता-पिता के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। दोनों ने साथ मिलकर हर्ष को आसान शिकार माना था। बाद में वारदात को अंजाम देने के लिए तीसरे आरोपी राजकुमार उर्फ राजू को भी शामिल कर लिया था।
पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि खोड़ा पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्या में प्रयोग चाकू व स्कूटी नोएडा सेक्टर-54 के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से बरामद कर ली है। तीनों ने हर्ष की हत्या करने के बाद चाकू को एक पेड़ के नीचे दबा दिया था। इसके पहले तीनों स्कूटी में ही चाकू, साड़ी के टुकड़े और बोरा लेकर गए थे। हर्ष की हत्या के शक में मौसेरे भाई 10वीं के छात्र प्रियांशु को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसके बाद दीपक विहार निवासी 10वीं का छात्र राजू उर्फ राजकुमार व राजीव विहार में रहने वाले 12वीं पास आकाश को भी हिरासत मे ले लिया था। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपनी उम्र 18 वर्ष बताई है। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी आकाश की स्कूटी पर छात्र को बैठाकर नोएडा सेक्टर-54 के खरगोश पार्क ले गए थे। वहां हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई की। आरोपी 15-20 लाख रुपये की फिरौती मांगना चाह रहे थे लेकिन हर्ष स्कूटी से भागने लगा। अपहरण का भेद खुलने के डर से आरोपियों ने शर्ट से उसका मुंह बंद कर दिया। बाद में उसका हाथ और राजू ने पैर पकड़ लिया फिर आकाश ने गले व पेट में चाकू से वार करके उसकी निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन

पिता का बलिया में है स्कूल
पूछताछ में आरोपी प्रियांशु ने बताया कि हर्ष के पिता अजीत सिंह का बलिया में स्कूल है। वह घर में मोटा पैसा रखते हैं लेकिन किसी के सामने दिखावा नहीं करते हैं। इस वजह से उन्हें उम्मीद थी कि छात्र का अपहरण करने के बाद दो-तीन घंटे में फिरौती में मांगी रकम मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ तलाश में करता रहा नाटक
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रियांश, राजकुमार व आकाश तीनों हत्या करने के बाद घर आ गए थे। प्रियांश अपने मौसा के साथ मिलकर छात्र की तलाशी के लिए नाटक करता रहा लेकिन जब परिवार को उसके व्यवहार पर शक हुआ तो वह उसे नोएडा की एक चौकी पर ले गए। परिजन चाहते थे कि पुलिस के डर से प्रियांश सब उगल दे लेकिन आरोपी ने वहां भी कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed