फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन

खोड़ा। संगम पार्क में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति घर से बाहर गया था। परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं। पड़ोसियों ने महिला के मौत की सूचना पुलिस को दी। पति के पहुंचने पर पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जांच की। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बिहार की रहने वाली पूजा (22) पति जितेंद्र के साथ खोड़ा में रहती थी। जितेंद्र पुताई का काम और मेहनत मजदूरी कर परिवार पालता है। शुक्रवार को वह काम करने के लिए चला गया था। दोपहर में पूजा ने कमरे में लटक कर आत्महत्या कर ली। खोड़ा थाना प्रभारी ब्रिजेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जितेंद्र को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पूजा के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और एक 3 साल की लड़की है। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed