फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

वैशाली में अकाउंटेंट के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
वैशाली में अकाउंटेंट के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

वैशाली। सेक्टर- 3 में चोरों ने शनिवार को दिनदहाड़े अकाउंटेंट गौरव यादव के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद, मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के दौरान वह ड्यूटी पर गए हुए थे। शाम पांच बजे घर लौटे तो ताला टूटा मिला। उन्होंने कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गौरव यादव वैशाली के निजी मॉल में अकाउंटेंट हैं। शनिवार सुबह दस बजे ड्यूटी चले गए थे जबकि परिवार के सदस्य गांव गए हुए हैं। उन्होंने बताया कि गैस लाइन कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है। कंपनी से शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे कंपनी के इंजीनियर ने उन्हें फोन कर लाइन डालने के लिए कहा। वह 15 मिनट बाद घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा था। चोरों ने कमरे में लकड़ी की अलमारी से 40 हजार रुपये नकद, मोबाइल, घड़ी, कपड़े और अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर पूरा कमरा खंगाल कर फरार हो गए। उन्होंने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। गौरव का कहना है कि घर के सामने दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन चोर उसमें कैद नहीं हुए। कौशांबी थाना प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि चोरी की शिकायत पर मुकदमा लिखकर कॉलोनी के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं, जल्द चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed