फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

हिंडन एयरबेस से दिल्ली रवाना हुए योगी आदित्यनाथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
हिंडन एयरबेस से दिल्ली रवाना हुए योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

साहिबाबाद। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचें। वहां से उनका काफिला दिल्ली के लिए रवाना हो गया। उनकी सुरक्षा के लिए साहिबाबाद और इंदिरापुरम थाने की पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात रही।

योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद दूसरी बार सरकार बनाने के लिए दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए पहुंचे। उनका विमान दोपहर 12 बजे हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में रनवे पर उतरा। इसके बाद उन्होंने एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात की, फिर वह काफिले के साथ दिल्ली रवाना हो गए। चर्चा थी कि योगी आदित्यनाथ नए कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ रणनीति तैयार कर करेंगे। इस बीच उनके आने की सूचना से कार्यकर्ता और पार्टी समर्थक हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के पास स्वागत के लिए खड़े हो गए। लेकिन वह बिना किसी से मिले करहेड़ा से हिंडन एलिवेटेड रोड होते हुए दिल्ली की तरफ चले गए। मुख्यमंत्री के काफिले के चलते कुछ जगहों पर यातायात को थोड़ी देर के लिए रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed