फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ऑनलाइन जॉब में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 96000 ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ऑनलाइन जॉब में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 96000 ठगे
विज्ञापन

कौशांबी। वैशाली सेक्टर-2 में शातिरों ने समीर गुप्ता को ऑनलाइन नौकरी में वर्क फ्रॉम होम के दौरान उत्पाद बेचने पर कमीशन मिलने का झांसा दिया। ठगों ने उन्हें फार्म भरने के लिए एक लिंक भेजा। आरोप है कि दो उत्पादकों के ऑर्डर लेने के बाद शातिरों ने 82 हजार 46 रुपये का तीसरा ऑर्डर दिया। उस पर लिंक करने के कुछ देर बाद उनका फोन हैक हो गया। शातिरों ने खाते से कई बार में 96 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने कौशांबी पुलिस को ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
समीर ने बताया कि कोरोना के बाद उन्होंने ऑनलाइन नौकरी की तलाश थी। पिछले वर्ष अगस्त माह में उन्होंने एक वेबसाइट के बारे में पढ़ा था। वहां से मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद वह ठगों के शिकार हो गए। वर्क फ्रॉम होम से पहले ठगों ने उनसे कागजी प्रक्रिया कराकर उनकी व खाते की पूरी जानकारी ले ली। योजना के तहत शातिरों ने पहले उन्हें दो उत्पादकों का ऑर्डर दिया फिर तीसरे ऑर्डर देने के 20 मिनट बाद खाते से पैसे निकालना शुरू कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उनके खाते में परिवार का गुजारा करने के लिए पैसे थे, जो ठगों ने निकाल लिए हैं। कोरोना काल के बाद वह किसी तरह गुजारा कर रहे थे। उन्होंने तुरंत साइबर सेल व कौशांबी पुलिस को शिकायत दी थी। टीम ने सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर कौशांबी पुलिस को ठगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि खाते से निकाली गई रकम कौन से बैंक और किस खाते में गई है। उसकी जांच लगभग पूरी हो चुकी है। आरोपियों की तलाश में टीम लगी है। जल्द उनकी धरपकड़ कर जालसाजी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed