फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

यूक्रेन में फंसे लोनी के 11 में से नौ छात्र लौटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
यूक्रेन में फंसे लोनी के 11 में से नौ छात्र लौटे
विज्ञापन

लोनी। यूक्रेन में फंसे लोनी के 11 छात्रों में से 9 छात्र घर लौट आए हैं। शनिवार को एक छात्रा विशाखा लौटी। एक अन्य छात्र अजय भी फ्लाइट में बैठ चुका है। जल्द ही दो बाकी के आने की संभावना है।

लोनी बेहटा हाजीपुर से रोहन, विकास कुंज कॉलोनी से शिवम ठाकुर और शिवम पांचाल, इंद्रा एंक्लेव से दीपांशु कौशिक, टीला गांव से अमन मावी, बलरामनगर से विशाखा और अभिषेक, बंथला से गौतम चौधरी,मेवला भट्टी गांव से अजय, उत्तरांचल सोसाइटी से भरत सत्यबली और पूर्वी जवान नगर से शोएब यूक्रेन मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे। आठ छात्र लौट आए हैं। शनिवार को विशाखा लौट आईं। विशाखा ने बताया कि वह यूक्रेन के डेनीप्रो विश्वविद्यालय में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थीं। युद्ध की आशंका के चलते उन्होंने 27 फरवरी का टिकट बुक कराया था। लेकिन 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला हो गया। वह एक मार्च को साथियों के साथ बस पर तिरंगा झंडा बांधकर रोमानिया के लिए निकलीं। दो मार्च को रोमानिया बॉर्डर पार कर शेल्टर होम में पहुंचीं। चार मार्च को रोमानिया से फ्लाइट पकड़कर शनिवार को दिल्ली इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर पहुंचीं। उधर, मेवला भट्टी निवासी अजय राज बंसल के परिजनों ने बताया कि बेटा फ्लाइट में बैठ गया है। जल्द भारत पहुंचेगा। बलराम नगर में रहने वाले अभिषेक के परिजनों ने बताया कि वह किसी समय फ्लाइट में बैठ सकता है। शनिवार को भाजपाइयों ने यूक्रेन से लौटे सभी बच्चों के पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed